Kark Rashi personality: वैदिक ज्योतिष में 12 राशि और 27 नक्षत्र का वर्णन मिलता है। वहीं आज हम बात करने जा रहे हैं कर्क राशि के बारे में। आपको बता दें कि राशियों के क्रम में कर्क राशि चौथे नंबर पर आती है, इसलिए कर्क राशि को चार अंक की संख्या से दर्शाया जाता है। कर्क राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है। इस राशि के लोग बेहद इमोशनल होते हैं। साथ ही ये लोग वफादार और कल्पनाशील होते हैं।  ये लोग अपने वचन के बहुत पक्के होते हैं। जो भी काम इन्हें सौंपा जाता है, उसे पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। आइए जानते हैं कर्क राशि वालों की खूबियां और कमियां…

1 फरवरी से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, धन के दाता शुक्र ग्रह होंगे उदय, आकस्मिक धनलाभ के योग

कर्क राशि की खूबियां (Qualities Of Cancer Zodiac)

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और चंद्रमा मन का कारक है। इसलिए कर्क राशि वाले लोग बेहद भावुक होते हैं। साथ ही ये लोग कई बार भावुकता में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं। साथ ही इन लोगों में छल-कपट नहीं होता और न ही ये किसी को धोखा देना जानते हैं। यह जानते हुए भी कि कोई व्यक्ति इन्हें धोखा दे रहा है, ये आसानी से धोखा खा जाते हैं। वहीं इन लोगों का आंतरिक स्वभाव काफ़ी सौम्य होता है लेकिन बाहर से ये बेहद सख्त होते हैं। साथ ही अपने बेहद क़रीबी लोगों के प्रति इनके अंदर समर्पण का भाव रहता है। ये लोग अपने पार्टनर का बेहद ख्याल रखते हैं। साथ ही पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं। साथ ही ये लोग बहुत जल्दी लोगों के दबाव में आ जाते हैं। 

कर्क राशि की कमियां (Demerits Of Cancer Zodiac)

कर्क राशि के लोग विपरीत परिस्थिति में बहुत जल्दी घबरा जाते हैं। साथ ही ये लोग संघर्ष के क्षणों में या तो ये समझौता कर लेते हैं या फिर हार मान लेते हैं। साथ ही ये लोग किसी काम में हाथ डाल कर आगे बढ़ते तो हैं, परन्तु बीच रास्ते में ही वापस लौट आते हैं। इन सब बातों के अलावा ऐसे व्यक्ति रूढ़ी परम्परावादी भी होते हैं। साथ ही  भावनात्मक प्रवृति का होने के कारण आप किसी की गलती को कभी नहीं भूलते है। जिसके कारण आप दोस्तों के लिए अच्छे और बुरे दोनों साबित हो सकते है। वहीं कर्क राशि वाले लोग अधिकतर किसी व्यक्ति के अंडर में काम करने वाले होते हैं। 

कर्क राशि वालों का काम- कारोबार

कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए होटल मैनेजमेंट, खाने पीने की वस्तुएं, जल से उत्पन्न सामग्री का काम- कारोबार अच्छा रहता है। इन क्षेत्रों में यह अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें