Virgo Yearly Horoscope 2026, Kanya Varshik Rashifal (कन्या वार्षिक राशिफल 2026): कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। नए साल सूर्य का वर्ष है। इसलिए वर्ष के आरंभ में ही सूर्य धनु राशि में होंगे और 14 जनवरी को मकर राशि में पंचम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस भाव में 13 फरवरी तक रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा, संतान, आय आदि के क्षेत्रों में काफी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा सूर्य की दृष्टि लाभ भाव पर रहेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश से धन प्राप्ति होने के प्रबल योग बन रहे हैं। 13 फरवरी से 15 मार्च तक सूर्य छठे भाव में संचरण करेंगे। इस अवधि में इस राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरी और मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब पाने के मौके मिल सकते हैं। इसके बाद सूर्य क्रमश: अष्टम, नवम, दशम आदि भाव में रहेंगे। जिसका फल भी इस राशि के जातकों को विशेष मिल सकता है। आइए जानते हैं आर्थिक, करियर, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन के क्षेत्र में कैसा बीतेगा कन्या राशि के जातकों का नया साल 2026…
नए साल 2026 में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो देवगुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में 2 जून तक दशम भाव में रहेंगे। इसके बाद ग्यारहवें भाव में गोचर कर जाएंगे। राहु छठे भाव में, केतु 12वें भाव रहेंगे। इसके अलावा मंगल, बुध, शुक्र अपनी स्थिति में समय-समय पर बदलाव करते रहेंगे। जिसका असर इस राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल सकता है।
कन्या राशिफल 2026 – करियर ( Virgo Career Horoscope 2026)
इस राशि के जातकों को नए साल में सूर्य और गुरु का विशेष प्रभाव देखने को मिलने वाला है, जिससे इस राशि के जातक करियर में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। 15 जून के बाद सूर्य दिग्बली होंगे, जिससे इस राशि के जातकों को प्रमोशन, उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी के भी कई योग बन सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। राहु के छठे भाव में होने से इस राशि के जातकों को प्रतियोगिता, इंटरव्यू में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से करियर में आ रही चुनौतियां भी समाप्त होगी। बता दें कि कन्या राशि के जातकों के लिए साल का मध्य और अंत नौकरी बदलने या विदेशी अवसर के लिए सबसे अच्छा समय माना जा रहा है। राहु की दृष्टि दूसरे और दसवें भाव पर होने से करियर में तेजी से प्रगति हो सकती है।
कन्या राशिफल 2026 – व्यापार ( Virgo Business Horoscope 2026)
कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो किसी भी प्रकार का निर्णय सोच-समझकर लें, जिससे बाद में पछताना न पड़े। वर्ष के शुरुआत में पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में थोड़ा तनाव हो सकता है। इसलिए संयम और स्पष्ट संवाद रखें, जिससे समस्या ज्यादा बड़ी न हो। जून के बाद गुरु की दृष्टि से व्यापार में तेजी से लाभ हो सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जिससे आपके व्यापार का तेजी से विस्तार होगा और खूब मुनाफा कमा पाएंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। सूर्य की दृष्टि लाभ भाव पर होने से इस राशि के जातकों को विदेश से धन की प्राप्ति हो सकती है या फिर विदेशी क्लाइंट मिलने की संभावना के प्रबल योग बन रहे हैं। जुलाई-अगस्त में बिज़नेस में बड़ा फायदा हो सकता है।
कन्या राशिफल 2026 – आर्थिक स्थिति (Virgo Finance Horoscope 2026)
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य, गुरु और राहु आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकते हैं। अष्टम भाव में उच्च सूर्य के होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति के माध्यम से अच्छा खासा लाभ हो सकता है या फिर पुराने वित्तीय विवादों का समाधान मिल सकता है। इससे आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। राहु दूसरे भाव पर दृष्टि डालकर अचानक धन लाभ होगा और आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। वर्ष के मध्य में बचत बढ़ेगी और बड़े निवेश से फायदा मिलेगा। साल के अंतिम महीनों में खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए वित्तीय योजना बनाकर चलें, तो बेहतर होगा।15 मई को सूर्य भाग्य भाव में पहुंचकर भाग्य को मजबूती देंगे। ऐसे में कई क्षेत्रों में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। देवगुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में 2 जून तक दशम भाव में रहेंगे और शनि के साथ मिलकर चौथे भाव पर संयुक्त दृष्टि डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातक प्रॉपर्टी, वाहन, घर की मरम्मत या संपत्ति से जुड़े काम बनेंगे। ऐसे में आपका पैसा खर्च हो सकता है।
कन्या राशिफल 2026 – शिक्षा (Virgo Education Horoscope 2026)
वर्ष की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। सूर्य देव 14 जनवरी को पंचम भाव में प्रवेश रहेंगे। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा के भी प्रबल योग बन रहे हैं। 3 फरवरी से 15 मार्च तक सूर्य का छठे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के कोई मायनों में लाभ दिला सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब मिल सकती है। विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक छात्रों को अवसर मिल सकता है। जून के बाद गुरु का 11वां भाव शिक्षा क्षेत्र में काफी लाभ दिला सकता है। शोध, तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र के जुड़े जातकों के लिए ये साल काफी अच्छा जा सकता है।
कन्या राशिफल 2026 – स्वास्थ्य (Virgo Health Horoscope 2026)
वर्ष 2026 में इस राशि के जातक अधिकतर समय स्वास्थ्य देगा। सूर्य के बारहवें भाव में होने से इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। बुजुर्गों को हृदय, BP और माइग्रेन संबंधित समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। मई माह में सूर्य के भाग्य भाव में आने से इस राशि के जातकों को पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग आवश्यक होगा। केतु के 12वें भाव में होने से इस राशि के जातकों का आध्यात्मिक अभ्यास स्वास्थ्य को मजबूत होगा।
कन्या राशिफल 2026 – वैवाहिक जीवन (Virgo Marriage & Relationships Horoscope 2026)
इस राशि के जातकों के वैवाहिक और लव लाइफ में थोड़ी सी अनबन हो सकती है। शनि सप्तम भाव में होने से दांपत्य जीवन में थोड़ी सी मुश्किलें आ सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरी आएगी। गलतफहमियां जगह ले सकती है। इसलिए हर एक बात को क्लियर करके चलें, तो बेहतर रहेगा। पंचम और सप्तम भाव में सूर्य का गोचर होने से इस राशि के जातकों का अहंकार तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में लव लाइफ के साथ दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। गुरु के 11वें भाव में आने से संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। 16 जुलाई से 17 अगस्त तक सूर्य और गुरु की युति लाभ भाव में होंगी। इस अवधि में संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। गुरु के कारण अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकता है। जुलाई-अगस्त संतानों से संबंधित शुभ परिणाम और पारिवारिक प्रसन्नता लाएगा।
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
| मेष वार्षिक राशिफल 2026 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
