Kamika Ekadashi 2025 Daan: हिंदू धर्म में सभी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। हर महीने में दो एकादशी तिथि होती हैं, एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। फिलहाल सावन मास चल रहा है और ऐसे में इस माह में कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, यह व्रत 21 जुलाई 2025 को है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी और व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो इस दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष चीजों का दान करने से विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
कामिका एकादशी पर करें इन चीजों का दान
अन्न का करें दान
कामिका एकादशी के दिन अन्न का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल, गेहूं, दाल, खीर आदि का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। साथ, ही भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
पीले वस्त्रों का दान
भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। ऐसे में एकादशी के दिन जरूरतमंदों को पीले वस्त्रों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से श्रीहरि आपके जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
तिल का दान
कामिका एकादशी के दिन तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन तिल का दान करने से भगवान विष्णु तो प्रसन्न होते। यह दान आपके पितरों को शांति और आपको पुण्यफल दिलाता है।
धन का दान
कामिका एकादशी के दिन धन का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी जरूरतमंदों को धन का दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन धन का दान करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
दीप दान
कामिका एकादशी के दिन किसी भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर दीप दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु आपके सारे कष्ट दूर करेंगे।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।