Sawan Kamika Ekadashi 2025: हिंदू शास्त्रों में कामिका एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान है। पंचांग के अनुसार, सावन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 20 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 21 जुलाई को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई दिन सोमवार को रखा जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस दिन सावन माह का दूसरा सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ महादेव की पूजा करने से जातकों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही, इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को अपने हर कार्य में सफलता मिलती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। वहीं, ज्योतिष की मानें तो इस शुभ दिन पर पूजा-पाठ के अलावा कुछ खास मंत्रों का जाप करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भगवान विष्णु के मंत्र

  • ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:।
  • ओम नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।
  • ओम ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः।
  • शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥.
  • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ हूं विष्णवे नम:
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

विष्णु जी के पंचरूप मंत्र

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।

लक्ष्मी विनायक मंत्र

दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
  • ॐ नमो भगवते रुद्राय
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात!
  • ऐं ह्रीं श्रीं ‘ॐ नम: शिवाय:’ श्रीं ह्रीं ऐं .
  • ॐ हौं जूं स:
  • ‘ॐ ऐं नमः शिवाय’
  • ॐ कालभैरवाय नमः

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।