Kajari Teej 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानी रक्षाबंधन के तीन दिन बाद कजरी तीज मनाई जाती है। हरियाली और हरतालिका तीज की तरह ही कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने व्रत को खोलती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने का विधा है। आइए जानते हैं इस साल किस दिन पड़ रही है कजरी तीज। इसके साथ ही जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व।
कजरी तीज 2023 तिथि
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ- 01 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 02 सितंबर 2023 को रात 08 बजकर 49 मिनट पर
तिथि- उदया तिथि के अनुसार कजरी तीज 2 सितंबर 2023 को होगी।
कजरी तीज 2023 पूजा मुहूर्त
सुबह के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- 2 सितंबर को सुबह 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक
रात के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- 9 बजकर 45 मिनट से रात को 11 बजकर 12 मिनट तक
कजरी तीज 2023 का महत्व
हिंदू धर्म में कजरी तीज का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही हरियाली तीज की तरह की कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती है। शिव-पार्वती जी की कृपा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कजरी तीज के दिन कई जगहों पर नीम के पेड़ की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन महिलाएं खीर, बादाम का हलवा, गुजिया, घेवर और काजू कतली आदि बनाती है। इसके साथ ही सत्तू बनाने की भी परंपरा है। इन सभी चीजों का भोग माता पार्वती और शिव जी को लगाया जाता है और बाद में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।