Kajari Teej 2022 Date: कजरी का त्योहार सनातन धर्म में विधि- विधान से मनाया जाता है। यह त्योहार भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा- अर्चना की जाती है। इस त्योहार पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। ऐसी मान्यता है कि महिलाओं के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान शिव और माता पार्वती उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।

यह त्योहार खासतौर पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कजरी तीज के पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन 3 विशेष योग भी बन रहे हैं। जिससे इस त्योहार का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, शुभ योग और उपाय

बन रहे हैं 3 विशेष योग

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस दिन अभिजीत और विजय मुहूर्त एवं सर्वार्थ सिद्धि योग में कजरी तीज का व्रत अत्यंत मंगलकारी होगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग रात 09 बजकर 55 मिनट से अगस्त 15 सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस योग में जो भी काम किया जाता है। वो सिद्ध हो जाता है। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से शाम 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस समय में किए गए कार्य में विजय प्राप्त होती है।

इस दिन करें ये उपाय

नौकरी पाने के लिए ये उपाय

अगर काफी प्रयास के बाद भी आपको नौकरी नहीं मिल पा रही हो तो कजरी तीज की शाम को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से नौकरी से योग बनने लगेंगे।

धन- समृद्धि पाने के लिए

अगर आपके घर में सुख- समृद्धि का अभाव रहता हो तो इस दिन किसी गरीब को दान करें। ऐसा करने से आपको भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही घर में धन- समृद्धि का वास होगा।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए

 कजरी तीज के दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखें और सोलह श्रृंगार करके भागवान शिव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खशहाली आएगी। साथ ही आरोग्यता प्रदान होगी।