Astro Remedies For Money: हर व्यक्ति की कामना होती है कि उसके जीवन में धन की कभी कमी न हो। क्योंकि आज धन के बिना कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। धन प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों का भी शुभ भाव में होना जरूरी है। क्योंकि कई बार देखा जाता है कि तमाम प्रयासों के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती जिसका कारण हमारी कुंडली में मौजूद दोष भी हो सकते हैं। तो ऐसे में किन उपायों को करने से आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। जानिए यहां…
लक्ष्मी माता की करें पूजा: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती है। कहते हैं कि इनकी अराधना से सुख और समृद्धि आती है। इसलिए हर दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और खासतौर से शुक्रवार के दिन जरूर ही इनकी पूजा करें। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मात लक्ष्मी की मूर्ति के समक्ष बैठकर तिल के तेल या फिर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। माता को हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं। उन्हें गुलाब के फूल अर्पित करें और धूपबत्ती जलाकर उनकी पूजा करें। इसके बाद दूध और गुड़ से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।
कुबेर देव का पूजन: राजा कुबेर को धन का अधिपति माना जाता है। कहते हैं कि देवी लक्ष्मी के साथ कुबेर देवता की पूजा करना बेहद ही शुभ होता है। धन लाभ के लिए कुबेर यंत्र की स्थापना और आराधना भी अच्छा उपाय है। यह भी पढ़ें- इस नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं मेहनती, साहसी और भाग्यशाली, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का भी यही है जन्म नक्षत्र
श्रीसूक्त पाठ: धन प्राप्ति के लिए श्री सूक्त पाठ का बड़ा महत्व माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय श्रीसूक्त मंत्र का पाठ करें या फिर हवन करते समय भी इसके मंत्रों का जाप कर सकते हैं। मान्यताओं अनुसार श्रीसूक्त पाठ से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- इस बर्थ डेट वालों के पास धन की नहीं रहती कमी, लेकिन लव लाइफ में सदैव बनी रहती हैं परेशानियां
धन प्राप्ति के मंत्र:
-देवानां च ऋषिणां च गुरुं काञ्चनसन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। ह्रीं गुरवे नमः। बृं बृहस्पतये नमः।
-हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम। सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम।।
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः। ह्रीं शुक्राय नमः। शुं शुक्राय नमः।
वास्तु के उपाय: वास्तु अनुसार दक्षिण पूर्वी दिशा धन का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए इस दिशा में हरे रंग की वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने से जीवन में धन का आगमन बना रहता है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होती और सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है। वहीं उत्तरी दिशा धन के देवता कुबेर के स्थान को दर्शाती है। अत: धन, जेवर व प्रॉपर्टी से जुड़े ज़रूरी कागजात हमेशा इस दिशा में ही रखने चाहिए। यह भी पढ़ें- सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से इन 5 राशि वालों को धन प्राप्ति के रहेंगे आसार, देखें आप इसमें शामिल हैं या नहीं?