Jyotish Shastra for Wellness : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का महत्व बहुत अधिक है। इस शास्त्र में यह माना जाता है कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही किसी व्यक्ति का जीवन चलता है। जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव से लेकर सुखों तक सब कुछ ग्रहों से ही प्रभावित होता है। इसलिए इस शास्त्र में ग्रहों को मजबूत करने के लिए उपाय बताए जाते हैं।

ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन लाकर मनुष्य अपने जीवन की परिस्थितियां बदलने की कोशिश कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र में घर से बीमारियों को दूर भगाने के उपाय भी बताए गए हैं।

बृहस्पतिवार के दिन दाल का दान – बृहस्पतिवार के दिन चने की दाल का दान करने से बीमारियां दूर होती हैं। घर में जितने भी सदस्य हैं उनके हाथ से एक-एक मुट्ठी चने की दाल निकलवा कर किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान में दें। यह उपाय एक बार करने से ही फर्क दिखने लगता है। अगर घर में बीमारियां बहुत अधिक हैं तो 5 बृहस्पतिवार इस उपाय को करना चाहिए।

गाय की सेवा से भागेंगे रोग – हिंदू धर्म में गाय की सेवा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र भी यह मानता है कि गाय की सेवा करने से रोगों का नाश होता है। अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो उसके हाथ से गाय की सेवा के लिए दान आदि करवाना चाहिए। क्योंकि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए वो अपनी सेवा करने वाले मनुष्य पर बहुत जल्दी कृपा करती हैं।

पालक या हरे भोजन का दान – जो व्यक्ति बीमार है रात को उसके सिर के पास पालक या कोई हरी पत्तेदार सब्जी रखें। सुबह उठते ही उसे कूड़े के ढेर पर फेंक दें। ध्यान रहे कि पीछे पलटकर न देखें। इस उपाय को बहुत कारगर माना जाता है। घर से बीमारियां दूर भगाने में यह उपाय बहुत प्रभावशाली है।

पहनें हुए कपड़ों का दान – जो व्यक्ति बीमार है उसके पहनें हुए कपड़े, जूते या चप्पल को शनिवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर दें। इससे उस व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस उपाय को करने से बीमारियां दूर होती हैं।