हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है। ऐसे में हर दिन विशेष तरीके से पूजा करने के अलग-अलग लाभ मिलते हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से विशेष लाभ मिलता है। धन की देवी लक्ष्मी जी की इस दिन विधिवत पूजा करने से भक्तों पर मां की अपार कृपा बरसती है और आपके पास कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।

वहीं, ज्योतिषों के अनुसार जिन लोगों के जीवन में आर्थिक संकट आ रहे हैं, उन्हें शुक्रवार का उपाय करना चाहिए। ऐसा करने से उनके सभी संकट दूर हो जाते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्ना होती है और उनकी कृपा आप पर बरसती है।

शुक्रवार के उपाय:

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं लाल वस्त्र: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर उनकी आराधना करनी चाहिए। साथ ही उन्हें लाल वस्त्र अर्पित करना चाहिए, ऐसा करना शुभ माना जाता है। वहीं, मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां भी अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद देती हैं।

लाल फूल से करें ध्यान: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। इसके लिए हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद लक्ष्मी जी को प्रणाम करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए। बाद में फूलों को तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

 

लक्ष्मी नारायण का करें पाठ: शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पाठ करने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती हैं।

 

लाल कपड़े में चावल रखने से मिलता है लाभ: शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रखें। इस दौरान ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा नहीं होना चाहिए। चावल की पोटली बनाकर हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नम: का पांच बार माला जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में धन का कभी अभाव नहीं होता।