Jupiter Transits 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 13 जून को गुरु ग्रह ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। गुरु पहले से ही शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं और अब गुरु शुक्र के नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन संचय में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं जो व्यापारी लोग हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में बेरोजगार लोगों को नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आपके रिश्ते और मधुर बनेंगे। वृषभ राशि के लोग इस समय का आनंद उठाएंगे और अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ साबित होंगी। वहीं इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगो के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास सफलता मिलेगी। साथ ही आपको आर्थिक सुरक्षा और धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। गुरु ग्रह आपकी वाणी और लेखन को और अच्छा करेंगे। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। वहीं आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में और अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी लोग हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।