ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करती है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो सभी 12 राशियों के जीवन पर उसका प्रभाव शुभ और अशुभ होता है। दीपावली के बाद गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति ने 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में गोचर किया था। गुरु वक्री अवस्था में यानी उलटे चल रहे थे। अब 26 अक्टूबर मीन राशि में गोचर कर रहा है। बृहस्पति 24 नवंबर 2022 तक इसी राशि में रहेगा। बृहस्पति के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियां हैं जिन पर बृहस्पति का प्रभाव पड़ेगा-
कुम्भ मिथुन राशि के जातकों पर गुरु गोचर का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति कुंभ राशि के दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। जो कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही फलदायी रहेगा। इस दौरान धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा भी मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहने वाला है।
कर्क मिथुन राशि के जातकों पर गुरु गोचर का प्रभाव
गुरु कर्क राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। कर्क राशि के लोगों को बृहस्पति के गोचर से भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जैसे ही बृहस्पति पूर्ण रूप से गोचर करेगा, इस राशि के लोगों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पेशेवर लोग यात्रा कर सकते हैं। लाभ की संभावना है। आपको विदेश से संबंधित व्यवसाय से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि के जातकों पर गुरु गोचर का प्रभाव
गुरु मिथुन राशि के लोगों के दशम भाव में गोचर करेगा। यह मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरूआत करेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है। पदोन्नति की संभावना है। प्रोफेशनल लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।
केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए
धार्मिक ग्रंथ महाभारत के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति महर्षि अंगिरा के पुत्र हैं। बृहस्पति को देवताओं के गुरु की उपाधि दी गई है। वे गले में सुनहरे मुकुट और सुंदर माला पहनते हैं। वे पीले वस्त्र धारण कर कमल आसन पर विराजमान हैं और उनके चार हाथ हैं। शास्त्रों के अनुसार बृहस्पति ग्रह भगवान ब्रह्मा का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में मान्यता के अनुसार केले के पेड़ की गुरु के रूप में पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।