Sun And Jupiter Conjunction In Mithun: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जून में ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही नई नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बन सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु का संयोग लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही कन्या राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में कई ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे कि भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य औऱ गुरु का संयोग सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों को निवेश करने से भी लाभ होगा। खासतौर पर बिजनेस में अगर आप पार्टनरशिप में निवेश कर रहे हैं, तो भी आपको लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही बिगड़े काम बन सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। धर्म से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।