Guru Uday 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति नवग्रहों में से सबसे खास माने जाते हैं। गुरु की स्थिति में जरा सा भी बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु वृषभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। गुरु के अस्त होने से कई राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं जून माह की 3 तारीख को गुरु वृषभ राशि में उदित हो जाएंगे। गुरु के उदित होते ही कुछ राशि के जातकों के जीवन पर अनुकूल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के उदित होने से किन राशियों के बंपर लाभ मिलेगा…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। धन लाभ के साथ भाग्य में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। इससे आपका जीवन थोड़ा सही रास्ते में सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष की बात करें, तो विदेश से काफी धन लाभ मिल सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश में है, तो 3 जून के बाद अच्छी खास कमाई हो सकती है। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आनंदमय जीवन जी सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो लाभ मिलने वाला है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
गुरु बृहस्पति का उदित होना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में ग्यारहवें भाव में गुरु उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे और जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कन्या राशि में गुरु नवम भाव में उदित हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धन संचय करने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी आपको कामयाबी हासिल हो सकती है। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी अच्छी होगाी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।