Guru Vakri 2024 Taurus Rashi : गुरु ग्रह को ज्योतिष में वृद्धि, ऐश्वर्य, ज्ञान, ज्योतिष, आस्था, वैभव और गुरु का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी गुरु की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर को वृषभ राशि में वक्री होने जा रहा हैं जिससे कुछ राशियों का सुनहरा समय शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस महीने आप मनोरंजक और मनोरंजक गतिविधियों में शामिल रहेंगे। घर में सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। इस महीने आर्थिक परेशानियों का स्थाई समाधान आपको मिल जाएगा। वहीं इस दौरान कारोबारियों को उधार धन मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु ग्रह आपकी राशि से राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं आपके परिवार के सदस्यों से आपको हर कार्य में भरपूर मदद और साथ मिलेगा। इस महीने आपको नौकरी में सफलता मिलेगी और आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे आप प्राप्त करेंगे। साथ ही इस दौरान व्यापारी गण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही भगवान के प्रति आपकी आस्था बढे़गी और कई रुके कार्य पूर्ण होने मन प्रसन्न होगा। यह एक शानदार महीना रहेगा। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको इस महीने काम धंधे के लिए मोटी रकम कहीं से मिल सकती है। वहीं आपके अटके हुए काम इस दौरान बन सकते हैं।