Amla Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन के कारण कोई न कोई शुभ या फिर अशुभ योग कुंडली में बनता है। ऐसे ही देवताओं के गुरु बृहस्पति 4 सितंबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में वक्री हो रहे हैं। गुरु के वक्री होने से कई राशियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अमला नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग को काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा से या लग्न से दसवें भाव में बृहस्पति स्थित है, तो आमला राजयोग का निर्माण होता है। जानिए आमला योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
मिथुन राशि
मेष राशि में अमला योग बनने से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की करियर में उन्नति होदी। एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ घर में खुशियां ही खुशियां आएगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। बिजनेस में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
सिंह राशि
इस राशि में पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान है। ऐसे में अमला योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इसी बीच कोई बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
मीन राशि
अमला राजयोग बनने से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। व्यापार में थोड़ी चुनौतियां आ सकती है। लेकिन इन्हें आप आसानी से पार कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संतान की ओर से कोई भी खुशी मिल सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

