Guru Planet Gochar: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह कुमार, युवा और वृद्ध अवस्था में समय- समय में संचरण करते हैं। जिसमें वह युवा अवस्था में सबसे तेजी से फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति (Jupiter Planet) 19 जवरी 2024 को अपनी युवा अवस्था में प्रवेश कर गए हैं। मतलब वह यहां शक्तिशाली डिग्री के साथ भ्रमण करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को इस अवधि में धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
आचार्य चाणक्य के अनुसार मित्रता करते समय इन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का युवा अवस्था में विचरण करना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपका भाग्य स्थान के स्वामी गुरु हैं। साथ ही वह लग्न भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपको संतान की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं इस अवधि में आपको ज्ञान की भी प्राप्ति होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु ग्रह का युवा अवस्था में संचरण करना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी गुरु और सुख- साधन, प्रापर्टी के स्वामी बृहस्पति पंचम भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपकी बुद्धि तीव्र रहेगी। साथ ही आप अपना स्वाभिमान से काम निकालने में कामयाब रहेंगे। वहीं धर्म परायण होंगे। साथ ही आपको इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल रहेंगी। वहीं गुरु की पंचम दृष्टि भाग्य पर और नवम दृष्टि लग्न भाव पर है। इसलिए इस समय जो लोग वकील, ज्योतिष, न्यायाधीश, संपादन, लेखक, शिक्षक, राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो उनको इस समय अच्छा लाभ होगा। वहीं छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह क युवा अवस्था में भ्रमण करना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपके कर्म और मान सम्मान के स्वामी गुरु हैं और वह धन भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं आपको धन- संपदा की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आप दयालु, परोपकारी, बुद्धिमान और मधुरभाषी होंगे। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आपके करियर में तरक्की होगी।