Guru Margi 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। इसके अलावा गुरु एक निश्चित अवधि के बाद स्थिति में भी बदलाव करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह सले अवश्य पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरु इस समय वृषभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। लेकिन 04 फरवरी 2025 की दोपहर 03 बजकर 09 मिनट पर वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के वृषभ राशि में सीधी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से कौन सी राशियां होगी लकी…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अप्रत्याशित रूप से खूब लाभ मिलने वाला है। आपकी की इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में अब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने वाला है विशेषकर सट्टेबाजी और ट्रेड से जुड़े व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इसके साथ ही पार्टनर के साथ आपके संबंध मधूर होने वाले हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु बृहस्पति इस राशि के नौवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु की चाल में बदलाव का शुभ असर हो सकता है। करियर के क्षे की बात करें, तो जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। भाग्य भाव में गुरु होने से आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ पा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का सीधी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों की आय में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही लोन के माध्यम से आपको काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपके काम को देखकर उच्च अधिकारी कोई बड़ी पदवी सौंप सकता है। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही लव लाइफ को लेकर थोड़ा सा सेंसिटिव होना बेहद जरूरी है, वरना परेशानी बढ़ सकती है।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में उसकी किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है। ऐसे में चंद्रमा की वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति के साथ युति हुई है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।