Gajkesari Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शनि और गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। देवताओं के गुरु बृहस्पति करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई को शुक्र की राशि वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं और 3 मई को इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही 8 मई को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ये शुभ योग 10 मई तक रहेगा। ऐसे में दो दिन कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा गजकेसरी योग बनने से लाभ…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी योग बनने से जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव अधिक देखने को मिलता है। इस योग के बनने से जातक को आर्थिक उन्नति के साथ समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के साथ खूब धन लाभ भी मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा वृषभ राशि में 8 मई को शाम 7 बजकर 6 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे और 10 मई को रात 10 बजकर 26 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में गुरु अस्त अवस्था में चंद्रमा के साथ गजकेसरी योग बना रहे हैं।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
वृषभ राशि के लग्न भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ करियर में प्रगति देखने को मिल सकती है। इस अवधि में तरक्की के राह में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही अपने ज्ञान और दृढ़ निश्चय से हर एक चुनौती का हल निकाल लेंगे। इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता पर सुधार होगा, जिससे आपको भविष्य में थोड़ा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पैसों का प्रबंधन ठीक से करने में कामयाब हो सकते हैं। धन से जुड़े कई फैसले भी ले सकते हैं। इससे भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। इस अवधि में निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के जातकों का बुद्धि तेज होगी, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। रिसर्च की पढ़ाई कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम को दूसरों के द्वारा सराहना जाएगा। कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों को आपका काम नजर आएगा। इससे आपके प्रति उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धार्मिक कामों में अधिक खर्च हो सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में खर्च करने से आपको खुशी के साथ सुकून भी मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय देने वाला है। हर एक कदम पर अच्छा फैसला लेने से आपको राहत मिल सकती है। इसके साथ ही आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। इससे आपको करियर में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही जातकों के करियर के लिए ये काफी अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी में नए अवसर के साथ, तरक्की मिलेगा। इसके साथ ही आपके द्वारा किए गए काम की सराहना की जाएगी। यह जातक हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ दे सकते हैं। वेतन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। इसके साथ ही आप अपनी बातचीत के बदौलत कोई प्रोजेक्ट या फिर डील हासिल कर सकते हैं। गुरु महाराज के इस गोचर से इस राशि के जातकों के लिए निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए ये योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।