Navpancham Yog: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि 1 मई को गुरु शुक्र की राशि वृष में प्रवेश कर गए हैं। गुरु के शुक्र की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर कन्या राशि में केतु ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि में नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं नवपंचम योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी पर हो उन्हें उच्च अधिकारियों का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। अपनी बुद्धि और बात करने के कौशल से कई डील या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के दशम भाव में नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। इसके साथ ही करियर में तरक्की के भी योग बन रहे हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी मेहनत और लगन से हर एक चुनौती को आसानी से पार कर लें। इसके साथ कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। जो जातक वाहन, संपत्ति, प्लाट, घर आदि खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो उन्हें भी लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल में सराहना मिलेगी। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। उच्च अधिकारी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। उच्च शिक्षा पाने की चाहत पूरी हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।