June 2022 Calendar: जून का महीना काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं। इस महीने निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा और प्रदोष व्रत जैसे बड़े व्रत और त्योहार भी इसी महीने आयेंगे। इसके अलावा ज्येष्ठ मास में हनुमान जी को समर्पित बड़ा मंगल का व्रत भी पड़ रहा है। जानिए सभी त्योहारों की डेट…

जून त्योहार और व्रत की डेट:

2 जून, गुरुवार: रंभा तृतीया, महाराणा प्रताप जयंती

5 जून, रविवार: अरण्य षष्ठी

9 जून, गुरुवार: गंगा दशहरा

10 जून, शुक्रवार: निर्जला एकादशी</p>

12 जून, रविवार: प्रदोष व्रत

14 जून, मंगलवार: संत कबीर जयंती

17 जून, शुक्रवार: संकष्टी चतुर्थी व्रत

24 जून- शुक्रवार: योगिनी एकादशी

27 जून- सोमवार: मासिक शिवरात्रि व्रत

28 जून- मंगलवार: दर्श अमावस्या

30 जून, बृहस्पतिवार: आषाढ़ नवरात्रि प्रारंभ

निर्जला एकादशी का महत्व: निर्जला एकादशी का व्रत रखने से सभी एकादशी व्रतों के बराबर पुण्य की प्राप्ति हो जाती है। इस दिन व्रती लोग बिना कुछ खाए-पीये दिन भर का व्रत रखते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। 

गंगा दशहरा का महत्व: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए मां गंगा को पृथ्वी पर ले आए थे। इसी वजह से गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है। 

संकष्टी चतुर्थी व्रत: धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि- विधान से गौरी- गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन गणेश जी की पूजा, व्रत, कथा और आरती आदि करके उन्हें भोग आदि लगाया जाता है। दरअसल किसी भी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले सभी देवी-देवताओं में सर्वप्रथम प्रथम पूजनीय गौरी गणेश की पूजा का विधान है। कहते हैं कि इस व्रत को रखने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही भगवान गणेश जी इस दिन प्रसन्न होकर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

जून 2022 में आने वाले ग्रह गोचर:

15 जून- सूर्य का मिथुन राशि में गोचर

27 जून- मंगल का मेष राशि में प्रवेश 

18 जून- शुक्र का वृष राशि में संचार