June 2023 Vrat Tyohar: जून माह जल्द आरंभ होने वाला है। हिंदू धर्म के लिए यह माह काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस माह कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस मास की शुरुआत भगवान विष्णु को समर्पित निर्जला एकादशी के साथ हो रहा है। निर्जला एकादशी को साल भर की सभी एकादशियों के बराबर माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जून माह में वट पूर्णिमा व्रत, कबीर जयंती, पंचक, योगिनी एकादशी, आषाढ़ अमावस्या, मिथुन संक्रांति, जगन्नाथ यात्रा, देवशयनी एकादशी पड़ रहे हैं। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जून माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों की तिथि।
जून 2023 के व्रत त्योहार (June 2023 Vrat Tyohar)
1 जून 2023, गुरुवार- निर्जला एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत
3 जून 2023, शनिवार- वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
4 जून 2023, रविवार- कबीर जयंती
5 जून 2023, सोमवार- कबीर जयंती, आषाढ़ मास प्रारंभ
7 जून 2023, बुधवार- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
9 जून 2023, शुक्रवार- पंचक प्रारंभ
10 जून 2023, शनिवार- कालाष्टमी
13 जून 2023, मंगलवार- पंचक समाप्त
14 जून 2023, बुधवार- योगिनी एकादशी व्रत
15 जून 2023, गुरुवार- योगिनी एकादशी व्रत का पारण, सूर्य की मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
16 जून 2023, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि<br>17 जून 2023, शनिवार- रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
18 जून 2023, रविवार- आषाढ़ अमावस्या
19 जून 2023, सोमवार- आषाढ़ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि) प्रारंभ, चंद्र दर्शन
20 जून 2023, मंगलवार_ जगन्नाथ रथयात्रा
22 जून 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी
25 जून 2023, रविवार- भानु सप्तमी का व्रत
28 जून 2023, बुधवार- ईद-अल-अज़हा (बकरीद)
29 जून 2023, गुरुवार- गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
30 जून 2023, शुक्रवार- देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी
निर्जला एकादशी 2023 (Nirjala Ekadashi 2023)
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए व्रत रखा जाता है। इस साल 1 जून को पड़ रहा है।
वट पूर्णिमा व्रत 2023 (Vat Purnima Vrat 2023)
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि 3 जून, दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 16 मिनट से होगा और समापन 4 जून, रविवार को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में 3 जून को रखा जाएगा। वट पूर्णिमा यानी कि 3 जून को पूजा का मुहूर्त सुबह 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 59 मिनट तक है।
