Jivitputrika Vrat 2018, Wishes, Pics, Photos, Pictures: आज यानी 2 अक्टूबर, दिन मंगलवार को जीवित्पुत्रिका व्रत है। हिंदू धर्म में महिलाएं जीवित्पुत्रिका व्रत बड़ी ही श्रद्धाभाव से रखती हैं। जीवित्पुत्रिका व्रत को उत्तर भारत में जिउतिया के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जीवित्पुत्रिका व्रत करने से संतान को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। इस व्रत में महिलाएं अपनी संतान की मंगलकामना की इच्छा रखती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नवमी तिथि के बीच पड़ता है। अष्टमी तिथि को महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। महिलाएं बड़ी ही श्रद्धाभाव से निर्जला का पालन करती हैं।
जीवित्पुत्रिका व्रत को करते समय सूर्योदय से पहले ही खान-पान कर लिया जाता है। सूर्योदय के बाद कुछ भी खाने की इजाजत नहीं है। साथ ही व्रत से पहले मीठा भोजन करना शुभ माना गया है। कहते हैं कि तीखा भोजन करने से व्रत विधि का अनादर होता है। वहीं, जीवित्पुत्रिका व्रत(दूसरे दिन) में कुछ भी खाने की मनाही है। इसके साथ ही पूरे दिन पानी पीना भी मना किया गया है। इस व्रत का पारण अगले दिन प्रात:काल ही किया जाता है। पारण के बाद भोजन करने का विधान है। इस बीच हम आपके लिए कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों को भेजकर आप जीवित्पुत्रिका व्रत की शुभकामनाएं अपनों तक भेज सकते हैं।