Sawan Ke Gane, Geet And Song: सावन के महीने में भगवान शिव के भक्ति गानों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ये महीना भगवान शिव का पसंदीदा माना जाता है। कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी के भगवान शंकर पर गाये गये भजन गीत इन दिनों काफी पसंद किये जा रहे हैं। अपनी खूबसूरती और मधुर आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वालीं युवा साध्वी जया किशोरी भगवान कृष्ण की भक्त हैं। इन्होंने श्री कृष्ण को समर्पित कई गीत भी गाये हैं।
जया किशोरी अपनी मोटिवेशनल स्पीच और भक्ति एल्बम के लिए भी प्रसिद्ध हैं। गूगल पर इनके भजनों समेत इनकी उम्र, मैरिड लाइफ, हसबैंड इत्यादि के बारे में भी खूब सर्च किया जाता है। जया किशोरी 7 वर्ष की उम्र में भजनों से ठाकुर जी को रिझाने लग गई थीं। सिर्फ 9 साल की उम्र में ही जया ने संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम् आदि कई स्तोत्रों को गाना शुरू कर दिया था। यहां देखें जया किशोरी का ये खूबसूरत शिव भजन…
10 साल की उम्र में जया किशोरी ने अकेले ही सुंदरकांड गाया। इन्होंने कई भक्ति एल्बम में भी अपनी आवाज दी है। कहा जाता है कि जया किशोरी अपनी कथाओं से आने वाली दान की राशि को नारायण सेवा ट्रस्ट, उदयपुर राजस्थान को दान करती हैं। इस दान से दिव्यांगों की मदद की जाती है। मन को शांति प्रदान करने वाला शिव भजन…
जया किशोरी अब तक 350 कथाएं कर चुकी हैं। आज फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म पर तो फैन फॉलोइंग के मामले में जया बॉलीवुड की कई हीरोइनों से भी आगे हैं। जया किशोरी को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 का यूथ आइकॉन का अवॉर्ड इन्हें मिल चुका है। यूट्यूब पर जया किशोरी के वीडियो अपलोड होते ही लाखों-करोड़ों की संख्या में व्यूज भी मिल जाते हैं। यहां देखिए जया किशोरी का एक और शिव भजन…
सावन का महीना इस बार 6 जुलाई सोमवार के दिन से शुरू हुआ है जिसकी समाप्ति 03 अगस्त को सोमवार के दिन ही होगी। सावन शिवरात्रि 19 जुलाई और नाग पंचमी 25 जुलाई को मनाई जानी है।