Jaya Kishori Tell About Great People’s Personality: जया किशोरी ‘नानी बाई रो मायरा’ और ‘श्रीमद्भागवत कथा’ के लिए देश-विदेश में जानी जाती हैं। साथ ही उन्हें मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ मैनेजमेंट टिप्स ओरेटर के तौर पर भी प्रसिद्धि हासिल हैं।
दुनियाभर में जया किशोरी के लाखों अनुयायी हैं, जो उनके विचारों को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं। समय-समय पर विभिन्न विषयों पर जया किशोरी अपने विचार शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन में भी कई बार किशोरी जी ने वेबिनार और ‘टॉक ऑन स्प्रिचुएलिटी’ (Talk on Spirituality By Jaya Kishori) के जरिए अपने अनुयायियों से बातचीत की और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
हाल ही में किशोरी जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल यानी ‘आई एम जया किशोरी’ (iamjayakishori) अपना एक विचार शेयर किया। इसमें महान व्यक्ति के गुणों के बारे में बताया गया है। जया किशोरी कहती हैं कि – ‘कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता।’
कहा जाता है कि जो लोग महान होते हैं, वह कभी यह शिकायत नहीं करते हैं कि अवसर नहीं मिला वरना तो आज वह कुछ बेहतर कर सकते थे। जो लोग महान होते हैं, वह अवसरों के न होने पर चुनौतियों को भी अवसरों में बदल देते हैं। बताया जाता है कि व्यक्ति की महानता इसी में है कि वह अवसरों की कमी की शिकायत न करते हुए जो साधन उसके पास मौजूद हैं, उन्हीं के सहारे सफलता हासिल करे।
जया किशोरी को मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में खासा पसंद किया जाता है। उनके अनुयायियों का मानना है कि जया किशोरी लाइफ मेनेजमैंट के साथ अध्यात्मक को जोड़ते हुए अपने विचार शेयर करती हैं, उनके इन्हीं विचारों के माध्यम से समाज को नई दिशा प्राप्त हो रही हैं। किशोरी जी को युवा समाज के विचारों में परिवर्तन लाने के लिए जाना जाता है।
आपको बता दें कि किशोरी जी बहुत छोटी उम्र से भजन, कीर्तन और सत्संग आदि कर रही हैं। जया किशोरी का जन्म एक गौर ब्राह्मण परिवार में हुआ है। जानकारों की मानें तो उनके परिवार में हमेशा से ही भक्ति का माहौल रहा है। इसलिए उन्हें भी बचपन से ईश्वर के प्रति स्नेह रहा हैं।