Jaya Kishori Bhajan And Song: भगवान कृष्ण के भक्तों की संख्या अपार है। उनके इन्हीं भक्तों में से एक भक्त हैं साध्वी जया किशोरी। जो बेहद ही कम उम्र से भागवत गीता, नानी बाई का मायरो, नरसी की भात जैसी कथाएं सुना रही हैं। कहा जाता है कि जया किशोरी का बचपन से ही भगवान कृष्ण के प्रति खास लगाव था। इन्होंने भगवान कृष्ण पर कई गीत भी गाये। जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया। देखिए जया किशोरी के सुपरहिट कृष्ण गीत…
इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार जया की कृष्ण भक्ति को देखकर उन्हें शुरुआती शिक्षा देने वाले गोविंदराम मिश्र ने राधा नाम दिया। जया किशोरी कथा सुनाने के साथ ही सामाजिक सेवा भी करती हैं। इनकी कथाओं में आने वाली दान राशि नारायण सेवा ट्रस्ट, उदयपुर को जाती है। इस दान से जया विकलागों की सहायता करती हैं। जया किशोरी अभी अविवाहित हैं। लेकिन शादी को लेकर उनके विचार एक आम लड़की की तरह ही हैं। जया किशोरी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वे सामान्य युवती की तरह ही हैं। शादी भी करेंगी, लेकिन उसमें अभी समय है। अब देखिए जया किशोरी के पॉपुलर कृष्ण गीत…
मीठे रस से भरयोरी राधा रानी लागे, महारानी लागे, मने कारो कारो, जमुना जी रो पानी लागे…
रंगीलो मारो कान्हा ब्याह रचाये…इस गाने का वीडियो लाइव भक्ति संगीत द्वारा इसी साल यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।
मनहारी का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया।
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया॥
लगन तुमसे लगा बैठे,
जो होगा देखा जाएगा।
तुम्हें अपने बना बैठे,
जो होगा देखा जाएगा॥
काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है…
मेरी लगी श्याम संग प्रीत, ये दुनिया क्या जाने…
मुझे मिल गया मन का मीत, ये दुनिया क्या जाने…
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए।
जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए॥
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है॥
पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है।
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है।
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है॥
भगवान श्रीकृष्ण का मूलमंत्र: ‘कृं कृष्णाय नमः’
सप्तदशाक्षर श्रीकृष्णमहामंत्र: ‘ऊ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा’
सात अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र: ‘गोवल्लभाय स्वाहा’
आठ अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र: ‘गोकुल नाथाय नमः’