जया किशोरी (Jaya Kishori) भारत की प्रसिद्ध कथावाचिका, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इन्होंने अपने भक्ति करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी। जया किशोरी देशभर में अलग-अलग जगहों पर कथाएं करती हैं। इनकी कथाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। इनकी मधुर आवाज का हर कोई दीवना हो जाता है। जया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर जया किशोरी के भजनों, कथाओं के साथ ही इनकी मैरिज लाइफ, उम्र, हसबैंड का नाम इत्यादि के बारे में भी खूब सर्च किया जाता है।
बेहद ही कम उम्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली जया किशोरी की सफलता का आखिर क्या राज है? इस बारे में जया किशोरी ने खुद बताया है। जया किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ‘मेरे सफल होने का राज है कि मैंने बहुत मेहनत की है। बहुत धैर्य रखा है। मैंने काम तब शुरू किया था जब मैं 6 साल की थी। समय काफी लगा है लेकिन वो सफल हुआ है। इसलिए अगर आप सफलता चाहते हैं तो टाइम दीजिए।
हर चीज का टाइम होता है। किसी को 25 साल की उम्र में सफलता मिलती है तो किसी को 40 तो किसी को 65 की उम्र में। क्योंकि हर चीज का अपना टाइम होता है जब आपको सफल होना होगा तो आप हो जाएंगे। लेकिन जो आप टाइम दे रहे हो उस टाइम पर कड़ी से कड़ी मेहनत करो। आप जितनी मेहनत कर सकते हैं वो जरूर करें क्योंकि वो मेहनत जरूर आपके पास आएगी। ये मैं अपने अनुभवों से बोल रही हूं।’
जया किशोरी को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। जहां ये कुछ न कुछ प्रेरक वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। जया किशोरी ने अपने आध्यात्म करियर की शुरुआत भजन गाने से की थी। यूट्यूब पर मौजूद इनके कई भजनों पर करोड़ों की संख्या में व्यूज हैं।
जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 में कोलकाता में हुआ था। इनका वास्तविक नाम जया शर्मा है। जया किशोरी मुख्य रूप से श्रीमद् भागवत कथा और नानी बाई रो मायरा पर आधारित कथाएं करती हैं। ये बीकॉम में ग्रेजुएट हैं। इन्होंने अभी विवाह नहीं किया है। लेकिन मीडिया को दिए कई इंटरव्यू में जया किशोरी बता चुकी हैं कि वो समय आने पर शादी करेंगी। लेकिन भक्ति की राह से हमेशा जुड़ी रहेंगी।