Jaya Kishori Instagram: जया किशोरी भारत की चर्चित कथावाचिका हैं। बेहद ही कम उम्र में ही उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज लाखों लोग इन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर इनके ऑफिशियल अकाउंट हैं। जया किशोरी अब मोटिवेशनल स्पीकर भी बन चुकी हैं। ये आए दिन सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कुछ न कुछ प्रेरक वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर जया किशोरी के 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जानिए ये खुद कितने लोगों को करती हैं फॉलो…
इंस्टा पर इन लोगों को फॉलो करती हैं जया किशोरी: जया किशोरी इंस्टा पर सिर्फ 20 लोगों को ही फॉलो करती हैं। इनकी फॉलोअिंग लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, महानायक अमिताभ बच्चन, बराक ओबामा, मिशेल ओबामा, अनुपम खेर, दिव्या खोसला कुमार, राधानाथ स्वामी, कुमार विश्वास, अमेरिकी एक्टर विल स्मिथ, सद्गुरु, अक्षय कुमार, इंदिरा कृष्णमूर्ति नुई, एक्टर विक्रान्त मैस्सी, अमोल डांगी, जय शेट्टी, StunStudios, फिल्म निर्देशक राजीव वालिया, संस्कार टीवी, फोटोग्राफर कुणाल सोनी और उनकी बहन चेतना शर्मा शामिल हैं।
6 साल की उम्र से ही अध्यात्म मार्ग से जुड़ी हुई हैं: जया किशोरी भगवान श्री कृष्ण की भक्त हैं। 6 साल की उम्र से ही ये जन्माष्टमी की विशेष पूजा किया करती थीं। 9 साल की उम्र में उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम, रामाष्ठ्कम आदि कई स्त्रोतों को गाना शुरू कर दिया था। जया किशोरी ने अपने अध्यात्म करियर की शुरुआत भजन गाने से की थी। ये मुख्य रूप से नानी बाई का मायरो, नरसी का भात, भगवत गीता सुन्दरकाण्ड आदि जैसी कथाएँ सुनाती हैं। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि की लड़कियां अपनी प्रोफेशनल लाइफ से करती हैं बेहद प्यार, बनाती हैं अपनी अलग पहचान)
इनकी मैरिज लाइफ के बारे में खूब किया जाता है सर्च: जया किशोरी की कथाओं, भजनों के साथ इनकी मैरिज लाइफ के बारे में भी इंटरनेट पर खूब सर्च किया जाता है। आपको बता दें कि जया किशोरी शादीशुदा नहीं हैं लेकिन ये शादी करेंगी, ऐसा ये खुद कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं। जया किशोरी का कहना है कि वो कोई साधु संत नहीं हैं। वो एक आम लड़की की तरह ही हैं जो समय आने पर विवाह बंधन में भी बधेंगी। लेकिन अध्यात्म के मार्ग से जीवन भर जुड़ी रहेंगी। (यह भी पढ़ें- इस राशि के जातकों को शनि देंगे अब शुभ फल, शनि साढ़े साती का चल रहा है अंतिम चरण, अचानक मिलेगा लाभ)