January 2026 Vrat Tyohar Calendar: साल 2026 की शुरुआत आस्था और परंपराओं के संगम के साथ होने जा रही है। हिंदू धर्म में जनवरी के महीने का विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी महीने ग्रहों की महत्वपूर्ण स्थितियों के साथ-साथ कई बड़े-बड़े व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। बता दें कि इस माह सूर्य देव उत्तरायण में रहेंगे और माघ के पवित्र महीने का भी आरंभ होगा। बता दें कि नए साल के पहले महीने जनवरी में मकर संक्रांति, लोहड़ी, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इस माह जप, तप करने के साथ-साथ स्नान-दान करने से कई गुना अधिक पुण्यों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं द्रिक पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 का संपूर्ण व्रत-त्योहार कैलेंडर…

नए साल में बुद्धि के दाता बुध करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, आकस्मिक धन लाभ के योग

जनवरी माह की की सबसे बड़ी तिथियां

जनवरी 2026 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महीने का मुख्य आकर्षण मकर संक्रांति (14 जनवरी) है, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन गंगा स्नान और खिचड़ी दान का विशेष महत्व है। इसके अलावा 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पड़ेगी, जिसे माघ महीने की सबसे पवित्र अमावस्या माना जाता है। इस दिन मौन व्रत रखने से आत्मिक शुद्धि होती है। महीने के अंत में 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व आएगा, जो विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना और नई शुरुआत के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसके अलावा कृष्ण पक्ष में षटतिला एकादशी और शुक्ल पक्ष में जया एकादशी पड़ने वाली है।

सरकारी छुट्टियां और महत्वपूर्ण दिन (January 2026 Public Holidays)

त्योहारों के साथ-साथ जनवरी में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और सार्वजनिक अवकाश भी पड़ रहे हैं:

26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस (Republic Day) – भारत का राष्ट्रीय पर्व। इस साल सोमवार होने के कारण कई लोगों को लॉन्ग वीकेंड (Saturday-Monday) का लाभ भी मिल सकता है।

13 जनवरी (मंगलवार): लोहड़ी (पंजाब और उत्तर भारत में विशेष अवकाश)।

14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति/पोंगल (कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश)।

स्वामी विवेकानंद जयंती: 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस)।

इसके साथ ही, यदि आप इस साल अपनी किस्मत को चमकाने के लिए कोई रत्न धारण करने की सोच रहे हैं, तो पुखराज से जुड़ी यह जानकारी आपके काम आ सकती है:

जनवरी 2026 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

तिथिदिनव्रत / पर्व
1 जनवरी 2026गुरुवाररोहिणी व्रत, गुरु प्रदोष व्रत
3 जनवरी 2026शनिवारशाकम्भरी पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा व्रत, पौष पूर्णिमा
4 जनवरी 2026रविवारमाघ प्रारम्भ
6 जनवरी 2026मंगलवारसकट चौथ, लम्बोदर संकष्टी
9 जनवरी 2026शुक्रवारस्वामी विवेकानन्द जयंती
10 जनवरी 2026शनिवारकालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी</td>
12 जनवरी 2026सोमवारस्वामी विवेकानन्द जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस
13 जनवरी 2026मंगलवारलोहड़ी
14 जनवरी 2026बुधवारमकर संक्रान्ति, पोंगल, उत्तरायण, षटतिला एकादशी
15 जनवरी 2026गुरुवारकृष्ण कूर्म द्वादशी, मट्टू पोंगल, माघ बिहु
16 जनवरी 2026शुक्रवारशुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
18 जनवरी 2026रविवारमौनी अमावस्या, दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या
19 जनवरी 2026सोमवारमाघ नवरात्रि
20 जनवरी 2026मंगलवारचंद्र दर्शन
22 जनवरी 2026गुरुवारगणेश जयंती, रामलला प्रतिष्ठा दिवस, गौरीगणेश चतुर्थी
23 जनवरी 2026शुक्रवारवसंत पञ्चमी, सरस्वती जयंती, सुभाष चन्द्र बोस जयंती
24 जनवरी 2026शनिवारस्कन्द षष्ठी
25 जनवरी 2026रविवारभानु सप्तमी, रथ सप्तमी, नर्मदा जयन्ती,
26 जनवरी 2026सोमवारभीष्म अष्टमी, गणतन्त्र दिवस, मासिक दुर्गाष्टमी
27 जनवरी 2026मंगलवारमासिक कार्तिगाई
28 जनवरी 2026बुधवाररोहिणी व्रत
29 जनवरी 2026गुरुवारभीष्म द्वादशी, जया एकादशी
30 जनवरी 2026शुक्रवारगांधीजी पुण्यतिथि, शुक्र प्रदोष व्रत

January 2026 Vrat Tyohar: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न: साल 2026 में कब है मकर संक्रांति?

उत्तर: द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और उत्तरायण की शुरुआत हो जाएगी।

प्रश्न: जनवरी 2026 में कब है मौनी अमावस्या?

उत्तर: माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026, रविवार को पड़ रही है।

प्रश्न: जनवरी में कब है बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा?

उत्तर: विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा की पूजा बसंत पंचमी को की जाती है। नए साल में बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को पड़ रही है।

प्रश्न: साल 2026 की पहली एकादशी कब है?

उत्तर: जनवरी 2026 की पहली एकादशी 15 जनवरी को है, जिसे षटतिला एकादशी कहा जाता है। इस दिन तिल का दान और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

प्रश्न : क्या जनवरी 2026 में कोई बड़ा ग्रह परिवर्तन भी हो रहा है?

उत्तर: हां, 17 जनवरी 2026 को बुद्धि के दाता बुध मकर राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इसके अलावा शुक्र, सूर्य भी मकर राशि में गोचर करेंगे। कर्मफल दाता शनि अपने ही नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगे।