January Festivals 2020 In India: नये साल का पहला महीना होता है जनवरी और इस महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। इस माह का सबसे पहला त्योहार पुत्रदा एकादशी है। इस दिन व्रत संतान की प्राप्त के लिए व्रत रखा जाता है। इसे पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा जनवरी के महीने में ही लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी भी पड़ने वाली है। जानिए इन सभी त्योहारों की तारीख और मुहूर्त…

जनवरी 2020 व्रत और त्योहार (January 2020 Holidays, Festivals, Calendar):

6 जनवरी 2020, पौष पुत्रदा एकादशी: सोमवार के दिन ये एकादशी पड़ेगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की प्राप्ति होती है इसी कारण इसे पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत मुहूर्त:
पौष पुत्रदा एकादशी पारणा (व्रत खोलने का समय) मुहूर्त :13:29:53 से 15:34:49 तक (7 जनवरी)
हरि वासर समाप्त होने का समय :10:07:19 पर (7 जनवरी को)

8 जनवरी 2020, प्रदोष व्रत: हर माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से इस व्रत को करने से सभी प्रकार की इच्छाएं पूरी हो जाती है।

10 जनवरी, पौष पूर्णिमा व्रत: हिंदू धर्म में सभी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। कई लोग पूर्णिमा के दिन व्रत रखते हैं। इस दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी विशेष महत्व होता है। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी है लेकिन भारत में ये नहीं दिखाई देगा।

पौष पूर्णिमा व्रत मुहूर्त:
पूर्णिमा आरम्भ – जनवरी 10, 2020 को 02:36:23 से
पूर्णिमा समाप्त – जनवरी 11, 2020 को 00:52:53 पर

13 जनवरी, संकष्टी चतुर्थी व्रत: इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए लोग इस दिन व्रत रख उनकी अराधना करते हैं। संकष्टी चतुर्थी को संकट हरने वाली चतुर्थी कहा जाता है।

14 जनवरी, लोहड़ी: यह पर्व मुख्य रूप से सिख धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इस त्योहार को शरद ऋतु के अंत में मनाया जाता है। इस त्योहार की खास रौनक पंजाब में देखने को मिलती है।

15 जनवरी, पोंगल और मकर संक्रांति: उत्तर भारत में जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है ठीक उसी प्रकार तमिलनाडु में पोंगल का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसी पर्व से ही तमिलनाडु में नव वर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है। हर वर्ष सामान्यत: मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। ज्योतिष अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाता है।

मकर संक्रांति मुहूर्त:
पुण्य काल मुहूर्त: 07:15 से 12:30 तक
महापुण्य काल मुहूर्त: 07:15 से 09:15 तक

20 जनवरी, षटतिला एकादशी व्रत: इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन तिल से स्नान, तिल का उबटन लगाना, तिल से हवन, तिल से तर्पण, तिल का भोजन और तिलों का दान किया जाता है, इसलिए इसे षटतिला एकादशी व्रत कहा जाता है।

षटतिला एकादशी पारणा मुहूर्त: 07:14 से 09:21 (21 जनवरी तक)

22 जनवरी, प्रदोष व्रत: हर माह में दो प्रदोष व्रत आते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से लंबी आयु की प्राप्ति होती है।

23 जनवरी, मासिक शिवरात्रि व्रत: हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन व्रत रख भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। शास्त्रों अनुसार इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को सफलता हासिल होती है।

24 जनवरी, माघ अमावस्या: हिंदू पंचांग अनुसार हर माह में अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों अथवा कुंड में स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माघ अमावस्या मुहूर्त:
अमावस्या आरम्भ – जनवरी 24, 2020 को 02:19 बजे से
अमावस्या समाप्त – जनवरी 25, 2020 को 03:13:36 पर

29 जनवरी, बसंत पंचमी: हर साल बसंत पंचमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। इसी दिन से भारत में वसंत ऋतु का आरम्भ माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 10 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।