Janmashtami 2024 Date In Mathura And Vrindavan: हिंदू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण अवतरित हुए थे। इस दिन देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर मथुरा, वृंदावन में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस बार मथुरा-वृंदावन में 2 दिनों तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। आइए जानते हैं मथुरा-वृंदावन में कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व…
मथुरा में कब मनाएंगे जन्माष्टमी 2024? (Janmashtami 2024 Date In Mathura)
शास्त्रों के अनुसार, श्री कृष्ण का जन्म आज से 5251 साल पहले हुआ था। उनका जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणा नक्षत्र पर आधी रात के समय कंस के कारागार मथुरा में हुआ था। इसी के कारण इस पर्व को मथुरा में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त को सुबह 03 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर 27 अगस्त को सुबह 02 बजकर 19 मिनट तक है। मथुरा में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 26 अगस्त को मध्यरात्रि को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखकर रात को 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाता है।
ठाकुर बांके बिहारी में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी 2024? (Janmashtami 2024 Date In Vrindavan)
वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन रात को मंगला आरती 2 बजे की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस दिन मंगला आरती होगी, जो साल में एक या दो बार की जाती है। इसके साथ ही रात 12 बजे से बाल गोपाल का अभिषेक होगा। इसके साथ ही आरती, भोग आदि लगेगा।
इस्कॉन मंदिर में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? (Janmashtami 2024 Date In Iskcon Temple)
इस साल इस्कॉन मंदिर में भी 26 अगस्त 2024 को ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
ठाकुर बांके बिहारी में जन्माष्टमी की समय सारणी
बांके बिहारी के कपाट खुलेंगे- सुबह 2 बजे से 6 बजे तक
जन्माष्टमी की मंगल आरती – सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर
भोग- सुबह 5 बजे
जन्माष्टमी पर सुबह कपाट बंद- सुबह 6 बजे आरती के बाद कपाट बंद होंगे