Jaya Kishori Ji Bhajan and Songs : जया किशोरी जी (Jaya Kishori Ji/ Jaya Kishori) ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 22 अगस्त को भगवान गणेश का एक भजन अपलोड किया। देखते ही देखते इस भजन के 11 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ हो गए। किशोरी जी का यह भजन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस भजन को सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया गया है।
भगवान गणेश का यह भजन कई दूसरे गीतकारों ने भी गाया है। लेकिन उनके भक्तों को किशोरी जी की आवाज में ‘जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति… दर्शन मात्रे मनः कामना पूर्ति’ बहुत पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 2 घंटे में 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो में किशोरी जी मुस्कुराते हुए भगवान गणेश की स्तुति करती नजर आ रही हैं। भजन में गणपति जी का बहुत सुन्दर दरबार दिखाया गया है।
साथ ही इस भजन में बहुत समय बाद जया किशोरी जी की बहन चेतना शर्मा (Jaya Kishori’s Sister/ Chetna Sharma) भी उनके इस भजन में नजर आई हैं। चेतना शर्मा ने 2015 तक जया किशोरी जी के साथ भजन गाए हैं। लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और सूफी संगीत गाती नज़र आती हैं। चेतना गिटार भी बजाती हैं।
आपको बता दें कि जया किशोरी कोलकाता की रहने वाली है। उन्होंने वहीं से अपनी ग्रेजुएशन की है। बताया जाता है कि किशोरी जी 6 साल की उम्र से भगवान के लिए भक्ति भाव रखती थी। इतनी छोटी उम्र में भी वह लिंगाष्टकम और मधुराष्टकम् का पाठ करती थीं। किशोरी जी कहती हैं कि गौर ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म हुआ। इसलिए ही उन्हें बचपन से यह पाठ याद थे। उनके घर में हमेशा से ही भक्ति का माहौल रहा है। इस वजह से किशोरी जी छोटी उम्र से ही भगवान कृष्ण का प्रचार-प्रसार करने लगीं।
किशोरी जी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पहले वह केवल भजन गाया करती थी। कथा के लिए खुद को तैयार करने में उन्हें डेढ़ साल का समय लगा। 2015 से उन्होंने नानी बाई का मायरा कथा करनी शुरू की। साथ ही कुछ समय बाद श्रीमद् भागवत की कथा करना भी आरंभ किया।