Body Moles Meaning In Hindi: शरीर पर मौजूद तिलों को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तिल रंग में कई प्रकार के होते हैं जैसे लाल तिल, भूरे तिल और काले तिल। तिलों के आकार में भी अंतर होता है जैसे छोटे तिल और बड़े तिल। शरीर पर तिल होने पर ये भी मान्यता है कि उक्त स्थान पर व्यक्ति को पूर्व जन्म में चोट लगी थी जिस कारण वहां तिल का निशान मौजूद है। जानिए तिलों के बारे में विस्तार से…
तिल यदि गहरे रंग का हो तो माना जाता है कि व्यक्ति को जीवन में बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अगर तिल हल्के रंग का हो तो ये सकारात्मक परिणाम देने वाला होता है। तिल बड़ा हो तो शुभ संकेत है और यदि तिल पर बाल हो तो इसे शुभ नहीं माना जाता है।
जिनके कंधे पर तिल होता है तो ऐसे लोग दृढ़ संकल्पित होते हैं। यदि ललाट पर दायीं तरफ तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति प्रतिभा का धनी माना जाता है। बायीं तरफ तिल का होना फिजूल खर्चों को बढ़ाता है। ललाट के बीच में तिल का होना व्यक्ति के प्रेमी स्वभाव के बारे में बताता है।
दायें गाल पर तिल हो तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सफल रहता है वहीं बायें गाल पर तिल का होना संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताता है। जिस व्यक्ति के होठों पर तिल होता है उसे विलासी प्रवृत्ति का माना जाता है। ठोड़ी पर तिल का होना व्यक्ति को सफल बनाता है। आंख पर तिल होना व्यक्ति की कंजूस प्रवृत्ति के बारे में बताता है।
पलकों पर तिल का होना व्यक्ति के संवेदनशील स्वभाव के बारे में बताता है। कान पर तिल का होना व्यक्ति के गंभीर होने का सूचक है। यदि नाक पर तिल होता है इसका मतलब व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा। गर्दन पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति अच्छा दोस्त बनेगा।
कूल्हे पर तिल होना मतलब व्यक्ति बड़ा ही मेहनती होगा। मुंह के पास तिल का होना धनी बनाता है। आंख के अंदर तिल का होना व्यक्ति के कोमल ह्रदय के बारे में बताता है। जोड़ों पर तिल का होना शारीरिक दुर्बलता की निशानी है। पांव पर तिल का होना लापरवाह स्वभाव का संकेत माना जाता है।
कोहनी पर तिल का होना विद्वान होने का संकेत है। नाभि पर तिल का होना मनमौजी प्रवृत्ति का संकेत है। घुटने पर तिल का होना सफल वैवाहिक जीवन के बारे में बताता है। बायें कंधे पर तिल होना व्यक्ति के क्रोधी स्वभाव को दर्शाता है।
