IPL 2025: अक्षर पटेल का जन्म 20 जनवरी 1994 को गुजरात के आनंद में हुआ था। उनकी सूर्य राशि मकर है, जिसे अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। उनकी चंद्र राशि मेष है, जो स्थिरता और व्यावहारिकता को दर्शाती है। उनकी कुंडली में मंगल मकर राशि में उच्च का है, जो उन्हें ऊर्जा, साहस और नेतृत्व क्षमता देता है। शनि उन्हें धैर्य और संगठन कौशल देता है।

अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट (2021) में अपनी पहली सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ़ 27 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अक्षर पटेल आईपीएल में अपने लगातार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं, खासकर किफायती गेंदबाजी के लिए। अक्षर पटेल ने भारत के लिए कई अहम ऑलराउंड प्रदर्शन किए हैं।

अक्षर पटेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। 2019 से टीम से जुड़े अक्षर ने 82 मैचों में 967 रन बनाए हैं और 62 विकेट लिए हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है, क्योंकि टीम ने अब तक कोई खिताब नहीं जीता है।

अक्षर पटेल की ग्रह स्थिति

शनि: मकर राशि का स्वामी, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

मंगल: खेल और प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला ग्रह, जो क्रिकेटरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

गुरु (बृहस्पति): बुद्धि और निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है, जो अक्षर पटेल को रणनीतिक खेल खेलने में माहिर बनाता है।

अक्षर पटेल की कुंडली में गुरु और चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो दोनों ही ग्रह एक दूसरे के पूर्ण दृष्टि बनाए हुए हैं। ऐसे में अक्षर की लाइफ में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। बता दें कि चंद्रमा भावनाओं, अंतर्ज्ञान और रचनात्मकता से जुड़ा है और गुरु बृहस्पति विकास, समृद्धि और सौभाग्य से जुड़ा है। ऐसे में दोनों की पूर्ण दृष्टि होने से इन्हें अपार सफलता के साथ खूब प्रगति मिल सकती है। हालांकि, उनकी कुंडली में काल सर्प दोष है, जो कभी-कभी अक्षर के मार्ग में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

उनका भविष्य कैसा होगा?

2025 में शनि और बृहस्पति की अनुकूल स्थिति उनके लिए महत्वपूर्ण होगी, जिससे कप्तानी में उनकी सफलता की संभावना बढ़ जाएगी। कई बार राहु-केतु की स्थिति निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति पैदा कर सकती है, लेकिन आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से वह इससे पार पा सकते हैं। ग्रहों की स्थिति को देखा जाए तो अक्षर पटेल इस साल एक बेहतरीन कप्तान और ऑलराउंडर के तौर पर उभर सकते हैं।

अक्षर के पास कप्तानी का सीमित अनुभव है, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में गुजरात टीम का नेतृत्व कर चुके हैं और हाल ही में भारत की टी20 टीम के उपकप्तान भी रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए टीम प्रबंधन ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसकों को उम्मीद है कि अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।