November Birth Natives: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। ऐसे ही अंक शास्त्र में व्यक्ति के जन्म दिवस और जन्म तारीख से उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। हां हम बात करने जा रहे हैं नवंबर में जन्में लोगों के बारे में। अंक अनुसार नवंबर में पैदा होने वाले लोगों में कुछ ऐसी खूबियां होती हैं जो इन्‍हें औरों से अलग बनाती हैं। आइए जानते हैं कैसे होते है नवंबर में जन्म लेने वाले लोग और क्या है इनका लकी कलर और अंक…

 क्रिएटिव माइंड के होते हैं

नवंबर में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। साथ ही ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी और अपनी बात को बेबाकी के साथ रखते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्म पर विश्वास रखते हैं। गुरु ग्रह के प्रभाव से ये लोग आस्थावादी होते हैं और भगवान पर विश्वास रखते हैं। ये  क्रिएटिव माइंड के होते हैं। साथ ही विपरीत परिस्थिति में भी ये लोग हार नहीं मानते हैं।

दबंगपन जैसे होते हैं गुण

अंक शास्त्र अनुसार नवंबर में पैदा हुए लोगों में दबंगपन जैसे गुण होते हैं। साथ ही इन लोगों को झूठ से नफरत होती है और ये लोग अनैतिक दबना भी पसंद नहीं करते हैं। साथ ही मंगल ग्रह के प्रभाव से ये लोग व्यापार में जोखिम उठाने वाले होते हैं। अपनी इसी खूबी से ये अच्छा धन कमाते हैं। ये जिंदगी में हमेशा प्रैक्टिकल सोच रखते हैं। ये अपनी मेहनत के बल पर करियर में सफल मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग कार्यस्थल पर भी अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं अच्छा नाम

नवंबर में जन्मे लोग पुलिस, सेना, मीडिया, लेखक और गुप्तचर विभाग में अच्छा नाम कमा सकते हैं। साथ ही ये लोग देखने में आकर्षक और खूबसूरत होते हैं। इन पर ढलती उम्र का असर जल्‍दी नहीं दिखता है।

ये होता है लकी कलर और अंक

इस माह में जन्मे लोगों के लकी अंक 1,3,7 होते हैं। साथ ही इन लोगों के शुभ रंग पिंक, सफेद और चॉकलेटी होते हैं। साथ ही गुरुवार और मंगलवार इनके शुभ दिन हैं।