Brave Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में 12 राशि और 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। इन राशियों से जुड़े लोगों का स्वभाव और नेचर एक दूसरे से अलग होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसी राशियों के बारे में जिनसे जुड़ी लड़कियां निडर और साहसी होती हैं। ये लड़कियां बड़ी से बड़ी बाधा आने पर भी नहीं घबराती हैं। साथ ही भयभीत भी नहीं होती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: इस राशि की लड़कियां निडर और स्वाभिमानी होती हैं। क्योंकि मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और मंगल ग्रह को को साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। इसलिए इस राशि की लड़कियां विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी घबराती नहीं हैं। इनके अंदर साहस और आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में दिखाई देता है। ये करियर को लेकर भी गंभीर होती हैं और कम समय में अच्छा मुकाम पा लेती हैं।
साथ ही इनमें स्वतंत्रता, निडरता, नेतृत्व का गुण पाया जाता है। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग स्वाभिमानी भी होती हैं। इनको स्वतंत्रता भी प्रिय होती है और ये किसी से दबना भी पसंद नहीं करती हैं। ये लोग अपना करियर पुलिस, सेना और डॉक्टर लाइन में बना सकती हैं। जिसमें इनको अच्छी सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियां भी दूरदर्शी और साहसी मानी जाती हैं। ये अपने लक्ष्य को लेकर बहुत ही गंभीर रहती हैं। साथ ही ये जोखिम उठाने से भी नहीं घबराती हैं। साथ ही इस राशि की लड़कियां जिस क्षेत्र में काम करती हैं वहां अपनी एक अलग ही पहचान बना लेती हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव से ये फुर्तीली भी होती हैं। साथ ही हर काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करती हैं।
ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व
मंगल ग्रह का मेष और वृश्चिक राशि पर आधिपत्य है। साथ ही मंगल ग्रह को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। साथ ही यह मकर राशि में उच्च के होते हैं, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी हैं।