अक्सर ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों को अधिक फल प्राप्त नहीं हो पाता। कुछ लोग पैसों की कमी के चलते खुद को दुर्भाग्यशाली समझने लगते हैं। क्योंकि उन्हें अगर कहीं से पैसा प्राप्त हो जाता है तो वह टिक नहीं पाता। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आर्थिक तंगी से बचने में मदद मिल सकती है।

वास्तु शास्त्र में ऐसी 6 चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। यह चीजें व्यक्ति को अमीर बनने से रोकती हैं।

खराब नल: फेंगशुई के मुताबिक घर में मौजूद खराब नल, बाथरूम या किचन की नल से हमेशा पानी टपकते रहना अशुभ माना जाता है। अगर घर का कोई नल लीक हो रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवा देना चाहिए।

सूखा हुआ पौधा: घर में मौजूद पौधों की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। इन्हें समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए। अगर पौधा सूख गया है तो इसे तुरंत घर से बाहर कर दें, क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखा हुआ पौधा आपके घर की आर्थिक संपन्नता को प्राभावित करता है।

कूड़ादान: वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन को कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। इसे घर के बाहर की तरफ रखें। साथ ही इसकी रोजाना सफाई करें। मान्यता है कि घर में लंबे समय तक कूड़ा रखे रहने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

सामान फैलाकर ना रखें: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सामान को हमेशा उसकी सही जगह पर रखना चाहिए, ना की उसे फैलाकर रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में रुकावट पैदा होती है, जिससे आपके सारे काम बिगड़ते चले जाते हैं।

खिड़की पर जमी गंदगी: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के खिड़की-दरवाजे हमेशा खुले रखने चाहिए और खिड़की-दरवाजों पर कभी भी धूल और गंदगी जमा नहीं होने देनी चाहिए। क्योंकि इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है।

पुरानी चीजें: घर में कभी भी पुरानी चीजों जैसे- कपड़े, फोटो या फिर कोई पेपर आदि को जोड़कर नहीं रखना चाहिए। इन्हें तुरंत के तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।