August Horoscope 2021 In Hindi: अगस्त में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। बुध 9 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शुक्र 11 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। 17 अगस्त को ही सिंह राशि में बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार ये योग बेहद ही फलदायी माना जाता है। जब किसी राशि में सूर्य और बुध की युति होती है तब इस योग का निर्णाण होता है। जानिए अगस्त महीना किन राशियों के लिए लाभप्रद हो सकता है साबित।
मेष: करियर और कामकाज के दृष्टिकोण से ये महीना काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बनेगा। आपके मेहनती स्वभाव की प्रशंसा होगी। व्यवसाय के लिए समय अच्छा है। आपके काम-धंधे में उन्नति का समय रहेगा। बिजनेस का विस्तार होगा। महीने के मध्य का समय सबसे ज्यादा उत्तम रहेगा।
वृष: अगस्त का महीना आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। हर कार्य में सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके प्रमोशन की बात हो सकती है। आपको अपने सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए अवसर बनेंगे। (यह भी पढ़ें- पुखराज 30 दिन में दिखाने लगता है अपना कमाल, जानिए इसके लाभ और किन राशियों को नहीं करता सूट)
मिथुन: आपके लिए ये महीना विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यापार के दृष्टिकोण से उत्तम समय है। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है। इस समय आपको लाभ उठाने से चूकना नहीं चाहिए।
सिंह: ये महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। आप नए-नए विचारों के साथ कामकाज को सफलता के शिखर पर ले जाने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में विघ्न-बाधा नहीं आएगी। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आत्मबल बढ़ेगा। (यह भी पढें- भगवान शिव की पूजा में किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और किन चीजों का नहीं, जानिए)
तुला: आपके लिए अगस्त का महीना शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आप अपना काम बहुत निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध बढ़िया रहेंगे। काम-धंधे का विस्तार हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है।