Vastu Tips for Married Bedroom: वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो हमारे जीवन में दरिद्री छायी रहती है। साथ ही जीवन भौतिक सुखों की कमी रहती है और फिजूल खर्चे बने रहते हैं। वहीं घर के लोगों में क्लेश बना रहता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं पति- पत्नी के रिश्तों को लेकर, क्योंकि घर में अगर बेडरूम की दिशा सही नहीं हो तो पति- पत्नी के बीच क्लेश बनी रहती है। आइए जानते हैं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु अनुसार बेडरूम कैसा होना चाहिए…

बेडरूम में नहीं रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र अनुसार बेडरूम में कम्प्यूटर व टीवी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही पति- पत्नी के बीच लड़ाई बनी रहती है। इसलिए बेडरूम में ये चीजें रखने से बचना चाहिए।

बेडरूम में लगाएं ये चित्र

बेडरूम में कभी भी हिंसक या युद्ध दर्शाते चित्र नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि यह चित्र पति- पत्नी के बीच मनमुटाव और तकरार पैदा करते हैं। साथ ही बेडरूम में आप देवी- देवताओं के चित्र लगाने से भी बचना चाहिए। इससिए इन तस्वीरों की अपेक्षा प्रेम, शांति, दया, करूणा दर्शाने वाले चित्रों को लगाने चाहिए। ऐसा करने से पति- पत्नी में प्रेम का भाव पैदा होता है। साथ ही दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। 

बेड पर करें एक गद्दे का प्रयोग

वास्तु शास्त्र अनुसार बेडरूम में डबल बेड पर दो अलग-अलग गद्दों के स्थान पर एक ही गद्दा प्रयोग में लाना चाहिए। क्योंकि अलग- अलग गद्दे पति- पत्नी के बीच मतभेद पैदा करते हैं। साथ ही एक गद्दा प्रेम बढ़ाता है। 

बेडरूम में नहीं हो आईना

आपने देखा होगा के कई लोगों के बेड के सामने आईना होता है जो कि वास्तु के अनुसार गलत है। क्योंकि अगर सोते समय पति- पत्नी आईने में देखते हैं तो ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और जीवन में दोनों में छोटी- छोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। इसलिए अगर आईना है भी तो उसे रात में कपड़े से ढ़क दें। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगेगा और पति- पत्नी में के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024