वैदिक ज्योतिष के अनुसार मनुष्य की जन्म कुंडली में कई प्रकार के विशेष योगों का निर्माण होता है। साथ ही आपने अक्सर सुना ही होगा, कि अमुख व्यक्ति की कुंडली में राज योग है या धन योग है। आज हम ऐसे ही शुभ योग की चर्चा करने जा रहे हैं, जिसका नाम है हंस योग। ज्योतिष में इस योग को बेहद ही शुभ और शक्तिशाली माना गया है।
आपको बता दें कि इस योग का संबंध गुरु बृहस्पति से है। जिस भी व्यक्ति की कुंडली में यह बनता है वह जातक अपने क्षेत्र में महारथ हासिल करता है। साथ ही वह किसी धर्म या आध्यात्म से जुड़े काम में विशेष पद प्राप्त करता है। आइए जानते हैं कैसे निर्माण होता है हंस योग का और कुंडली में इसका क्या फल प्राप्त होता है।
जानिए, कैसे निर्माण होता है हंस योग का:
अगर किसी की कुंडली में गुरु ग्रह लग्न या चन्द्रमा से 1, 4, 7 व 10वें भाव में कर्क, धनु अथवा मीन राशि में स्थित हों तो ऐसी कुंडली में हंस योग का निर्माण होता है। इससे व्यक्ति को जीवन में सभी सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। वहीं गुरु ग्रह के किसी कुंडली में चौथे, सातवें या दसवें घर में होने की स्थिति पर भी हंस योग बनता है, तो ऐसे लोग करियर में बेहद कामयाबी हासिल करते हैं।
हंस योग बनने से क्या लाभ मिलते हैं व्यक्ति को:
जिनकी कुंडली में यह योग बनता है उन लोगों का व्यक्तित्व सुंदर होता है। उसका माथा चौड़ा और नाक लंबी होगी। आंखों में एक अलग ही चमक देखने को मिलती है। छाटी चौड़ी होती है। बुद्धि के तेज होने के कारण इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती। बृहस्पति की इन पर विशेष कृपा रहती है। हंस योग होने पर जातक की पर्सनाल्टी बहुत प्रभावशाली होती है। ऐसे लोग भीड़ में भी अपनी जगह बना लेते हैं। इसलिए ऐसे लोग जीवन में बहुत पैसा और शोहरत कमाते हैं।
टीचर या उपदेशक हो सकते हैं:
गुरु ग्रह के प्रभाव के चलते जातक बुद्धिमान होता है। इसलिए जिस लोगों की कुंडली में हंस योग का निर्माण हो रहा तो वह ज्योतिष, पंडित या दार्शनिक, टीचर, उपदेशक हो सकता है। साथ ही ऐसे लोग एजुकेशन के क्षेत्र में भी बहुत नाम कमाते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
