अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों के अलग- अलग ग्रह स्वामी होते हैं। अक्सर लोग यह महसूस करते हैं कि कोई अंक उनके लिए शुभ होता है और कोई अशुभ। इसके हिसाब से ही वह अपने मोबाइल नंबर और अपनी बाइक, कार के नंबर का चुनाव भी करते हैं।
आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में बुध को नंबर 5 का स्वामी माना गया है। हिन्दू ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध का वर्ण हरा है और सप्ताह में बुधवार का दिन बुध को समर्पित है।
वहीं जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 5, 1 या 23 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 5 बनता है। मूलांक 5 के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इस तारीख को जन्में लोगों पर बुध देव हमेशा मेहरबान रहते हैं और उन्हें खूब लाभ पहुंचाते हैं।
बुध देव की होती है विशेष कृपा:
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 5 के लोग बेहद निडर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपनी बुद्धि के दम पर ही बहुत आगे बढ़ते हैं। इन लोगों पर बुध देव की विशेष कृपा होती है और बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए ये लोग व्यापार में अपने दिमाग का इस्तमाल करके खूब पैसा कमाते हैं। मूलांक 5 वाले लोग एक सफल बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं। साथ ही ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इतना ही नहीं, ये लोग कर्मशील होते हैं। साथ ही भाग्य से ज्यादा इस मूलांक के जातक कर्मों पर भरोसा करते हैं।
अधिक बोलने की होती है आदत:
5, 14 और 23 तारीख को जन्में लोग स्वभाव में काफी बातूनी होते हैं। साथ ही ये अपनी बातों से सामने वाले को जल्दी प्रभावित कर देते हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, जिससे कोई भी व्यक्ति इनकी ओर एकदम से आकर्षित हो जाता है। बुध को वाणी का भी कारक कहा जाता है, इसलिए ये लोग मीडिया और वाणी से संबंधित करियर में सफलता प्राप्त करते हैं।
जानिए कैसी होती है लव लाइफ:
मूलांक 5 के लोगों की लव लाइफ तनाव से भरी हुई हो सकती है। साथ ही इन लोगों के प्रेम संबंध ज्यादा समय तक स्थायी नहीं रहते। इतना ही नहीं, शादी से पहले इनके एक से ज्यादा रिलेशन रहते हैं। लेकिन शादी के बाद इनकी लाइफ अच्छी रहती है। साथ ही वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रयासरत भी रहते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
