मदन गुप्ता सपाटू
कोरोना का प्रभाव अप्रैल 2022 के बाद कम होना शुरू तो हो जाएगा परंतु अप्रैल 2023 से पहले समाप्त नहीं होगा। नए साल का आगाज शनिवार को हो गया है और यह भी संयोग है कि इसका समापन भी 31 दिसंबर, 2022 को शनिवार के दिन ही होगा। पहली जनवरी की कुंडली के अनुसार, वर्ष का आरंभ, आंशिक कालसर्प योग, कन्या लग्न, गंडमूल नक्षत्र और गंड योग में ही हो रहा है जिसके पूरे विश्व में अलग-अलग प्रभाव होंगे।
कोरोना का प्रभाव अप्रैल 2022 के बाद कम होना शुरू तो हो जाएगा परंतु अप्रैल 2023 से पहले समाप्त नहीं होगा। कोरोना की तीसरी लहर का अहसास, जनवरी 2022 में हो जाएगा और कई राज्यों में पूर्णबंदी या पूर्णबंदी की पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। किसान भी किसी न किसी मुद्दे लेकर आंदोलनमय रहेंगे। मई में कोई जनहित और अभूतपूर्व कानून बनाया जा सकता है। देश कई बदलावों से गुजरेगा। अक्तूबर 2022 से देश में जनीतिक वातावरण लड़खड़ाता और आरोप-प्रत्यारोपपूर्ण रहेगा। कुछ राज्यों में भाजपा की लोकप्रियता में कमी आएगी। उत्तर प्रदेश में योगी ही सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री को देशहित में कई कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं जिसका विरोध होगा परंतु जनमानस संतुष्ट रहेगा। सर्वोत्तम न्यायालय कुछ अभूतपूर्व निर्णय देगा।
नए साल 2022 में भारत का भविष्य
भारतीय ज्योतिष और अंक ज्योतिष के आधार पर वर्ष 2022 का अत्यंत उथल-पुथल से भरे रहने का संकेत है। नववर्ष 2022 का प्रारंभ शनिवार से हो रहा है और साल का अंत भी शनिवार को होगा, जो शासन प्रशासन से लेकर जनजीवन तक के लिए शुभ संकेत नहीं है। साल 2022 के स्पर्श की लग्न कन्या और राशि वृश्चिक है। चंद्रमा, मंगल एवं केतु के साथ तृतीय स्थान में रहने के कारण भारतवर्ष का पराक्रम तो बढ़ेगा, किंतु राजनीतिक अस्थिरता का भी योग बनेगा। बुध लग्नेश है, अत: बुध शनि की युति अपने आप में स्वतंत्र भाव रखती है, जो समाज में और प्रवृत्ति में निरंकुशता को बढ़ाएगी। शनि, बुद्ध के कारण जहां दुर्घटना, दैवीय एवं प्राकृतिक आपदा आएंगी। वहीं, शासन स्तर पर यथोचित न्याय की स्थापना होगी।
जनकल्याण के लिए उत्तम योजनाएं बनेंगी, जो देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करेंगी। शनि की दृष्टि राहु पर होने के कारण ग्रह स्थिति इस वर्ष विश्वभर में अघटित एवं अप्रत्याशित घटनाचक्र का आभास कराएगी। भारत में पश्चिमोत्तर क्षेत्र भूकंप एवं भयंकर आंधी-तूफान की चपेट में आ सकते हैं। धन और जन की हानि हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में भारत में विदेशी पूंजी की वृद्धि होगी। लोहा एवं खाद्य-अखाद्य तेलों के मूल्य में वृद्धि होगी। देश में विविध प्रकार के रोगों की अधिकता रहेगी।
इन सब के बावजूद अंक ज्योतिष के आधार पर कहा जाता सकता है कि साल 2022 का पूर्णांक छह है, जो शुक्र ग्रह का द्योतक है। अत: शनि, शुक्र और लग्नेश बुध की परस्पर मित्रता के कारण भारतवर्ष आर्थिक दृष्टि से विश्व के सफल एवं पूंजी समृद्ध देश की श्रेणी में जबरदस्त छलांग लगाएगा। कई स्वर्णिम लोकोपकारी योजनाएं मूर्त रूप लेंगी। इस वर्ष 2022 में जुलाई से अक्तूबर के मध्य कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिसके कारण पूरा विश्व भारत की ओर अपेक्षा की दृष्टि से देखेगा। कुल मिलाकर नया साल 2022 भारतवर्ष के लिए कुछ प्राकृतिक आपदाओं के साथ स्वर्णयुक्त प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा।
विक्रमी संवत
पहली अप्रैल को नया विक्रमी संवत 2079 आरंभ होगा जिसके अनुसार इस वर्ष राजा शनि और मंत्री गुरु रहेंगे। गुरु मीन राशि में 13 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल 2023 तक रहेंगे जबकि शनि 29 अप्रैल को मकर राशि सें कुंभ में आ जाएंगे।
मेष
पिछले कुछ वर्षों से जिन परेशानियों से जूझ रहे थे, वे दूर होने वाली हैं। घर, उद्योग, करिअर, वित्त समेत हर क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, घर भी खरीद सकते हैं। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को अच्छा सा विवाह प्रस्ताव मिलेगा। कमर दर्द और दांतों की समस्या हो तो उसे गंभीरता से लीजिए। किसी अच्छी कंपनी यानी किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। हालांकि, नौकरी में स्थानांतरण के योग भी हैं। विद्यार्थियों के लिए वर्ष उत्तम रहेगा। प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
उपाय : हनुमत आराधना नियमित रूप से करें।
वृषभ
इस साल शुक्र आप पर बहुत सारे विकल्पों की बारिश कर रहा है। यह साल आपको ऊर्जा, प्रेरणा और शिक्षा प्रदान करेगा। नौकरी के कारण, विभिन्न स्थानों की यात्रा करने की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप निजी क्षेत्र में है तो आपको नए मौके मिलेंगे। अपने करिअर पर ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। पेट की समस्याओं और गैस से बचाव करते रहें। बैंकिंग और प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ विषयों को समझने में दिक्कतें आ सकती हैं। नई तकनीक से जुडे विद्याथियों को लाभ मिलेगा, कारोबार में बड़ा निवेश भी करेंगे। युवाओं को नए स्टार्टअप में हाथ आजमाना चाहिए।
उपाय : चांदी का कोई आभूषण धारण करके रखें।
मिथुन
नया साल किसी वरदान से कम नहीं होगा। शिक्षा के नए-नए रास्ते खुलेंगे। साल अचल संपत्तियां बढ़ाने वाला होगा। मकान/भूमि खरीदेंगे। नया वाहन भी आएगा। पुराने निवेश से इस वर्ष बड़ा लाभ अर्जित करेंगे। कार्यों को गति मिलने से भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जून से सितंबर के बीच कोई बड़ा पैसा हाथ लग सकता है। संभावना है कि आप मानसिक अस्थिरता और तनाव का अनुभव करेंगे। सितंबर में आपको उधार लेने से बचना चाहिए। नवंबर आपका सबसे अच्छा महीना होगा, लेकिन जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। शैक्षणिक संस्था चलाने वाले लोगों को इस वर्ष काफी राहत मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिससे आपको दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
उपाय : गणेशजी की आराधना करें।
कर्क
नए वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। व्यापार बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। अगर आप हाई कोर्ट, तांबे या जमीन से संबंधित क्षेत्र में हैं तो विशेष फायदा होगा। इसके अलावा किसी खेल कूद में आप हिस्सा लेंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको अच्छा पद और अच्छा वेतन भी मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए दूर स्थान से व्यापार करेंगे, कोई नया वाहन खरीद सकते है। वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही रास्ते पर आ सकती है अन्यथा काउंसिलिंग से शंकाएं समाप्त होंगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। जो विद्यार्थी मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े हैं, वह अपने लक्ष्य को पाने में कड़ी से कड़ी मेहनत करेंगे, जिनका परिणाम उन्हें अच्छा मिलेगा।
उपाय : शिवजी की आराधना करें।
सिंह
जून में नौकरी बदलने का मन करेगा और जुलाई के मध्य से आपको उसके लिए नए-नए प्रस्ताव मिलने शुरू हो जाएंगे। इस साल एक संपत्ति खरीद सकते हैं या कुछ बड़ा लाभ कमा सकते हैं। लंबे समय से संतान के इच्छुक जातकों की इच्छा पूरी होगी। पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा लोगों को अच्छा पद मिलेगा, जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। मार्च और जून महीने में स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। बीमारियों पर खर्च भी होगा। सकर्त रहें वाहन और मशीनरी से चोट लगने की आशंका हैं।
उपाय : सूर्यदेव की आराधना करें।
कन्या
जमीन में फायदा मिलेगा। किसी सरकारी क्षेत्र में कोई अच्छी नौकरी मिलेगी। अपना व्यापार कर रहे लोगों को इस साल कोई अच्छा सा सौदा मिलेगा, साथ ही आपकी पुरानी जमीन-जायदाद से भी आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। आपको संतान की सुख की प्राप्ति होगी, कंधों में दर्द, जोड़ों में दर्द ,शुगर आदि जैसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। किसी अल्पकालिक पाठ्यक्रम करेंगे तो आपके भविष्य के लिए फायेदमंद होगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण होगा। उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। युवा पेशेवर और नए लोगों को नौकरी तलाशने में परेशानी नहीं आएगी।
उपाय : गणपति की आराधना करें।
तुला
कुछ नए काम करने का विचार करेंगे। साल के मध्य तक आपको एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे कार्यों की वजह से पद्दोन्नति के अवसर मिलेंगे, जिससे आपके प्रमुख आपकी सराहना करेंगे। अगर आप किसी सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो इस साल आपको मनपसंद जगह पर तबदला मिलेगा। जरूरत से ज्यादा काम आपकी सेहत को बिगाड़ेगा, आपको पेट से संबंधित दिक्कतें आएगी। आपका वजन बढ़ सकता, कोलेस्ट्राल की समस्या होगी। लंबे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का उपचार किसी अच्छे डाक्टर से कराएंगे। शोध क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थीं के लिए यह साल शानदार रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव, प्रताड़ना का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों को शांति से बैठकर आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। परिवार के बुजुर्गों को महत्त्व दें।
उपाय : गरीबों को अनाज का दान करते रहें।
वृश्चिक
नया कारोबार स्थापित करने में कामयाब होंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़ा व्यवसाय करने वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना हो तो अगस्त सबसे बेहतर महीना रहेगा। व्यापार में ज्यादा पैसा लगाने की स्थिति बने तो उस काम के लिए पहले पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें। इस साल अप्रैल के पहले ही आपको कोई अच्छी नौकरी मिलेगी। इस वर्ष में आप लेखक, व्यापार, खाद्य जैसे क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाएंगे। इसके अलावा आप फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर, फोटोग्राफी जैसे क्षेत्र में भी जा सकते है। विनिर्माण के कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा है जो लोग साक्षात्कार या फिर किसी नए व्यापार की शुरुआत करने जा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा का इस वर्ष बेहतर परिणाम मिलेगा।
उपाय : हनुमानजी की आराधना करें। मंदिर में लाल तिकोनी ध्वजा लगवाएं।
धनु
यह साल निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बृहस्पति आपको पूरे वर्ष भाग्य का आशीर्वाद देगा। यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आप किसी अच्छे क्षेत्र जैसे की अकाउंट्स विभाग, वित्त विभाग, बिक्री विभाग में काम करेंगे। इसके अलावा आप किसी अच्छे सरकारी क्षेत्र जैसे मीडिया या फिर किसी विनिर्माण कार्य से जुड़ेंगे, जिससे आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। मनचाहा वर या वधू पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जीवनसाथी को अचानक सफलता मिलेगी। नया कार्य व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं तो मार्च के बाद प्रयास करें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ के अवसर आएंगे। मार्च के बाद से नौकरी के अनेक अवसर मिलेंगे।
उपाय : माता-पिता की सेवा से संकटों से मुक्ति मिलेगी।
मकर
इस वर्ष पारिवारिक जरूरतों और मांगलिक प्रसंगों पर खर्च भी अधिक होगा लेकिन आय भरपूर रहने के कारण परेशानी नहीं आएगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। कृषि भूमि और कृषि संबंधित कार्यों से लाभ कमाएंगे। पैतृक कारोबार का विस्तार करें अच्छा पैसा आएगा। करिअर में आपको धन लाभ होगा, साथ ही पैतृक संपत्ति का भी पूरा लाभ आपको मिलेगा। वहीं, आपके स्वास्थ्य के लिए का यह साल मिला-जुला रहेगा। प्रमुख आपका किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरण कर सकते है। जीवनसाथी से नौकरी एवं व्यापार के सिलसिले में या किसी भी कारण दूरी हो सकती है। दोनों के बीच ताल-मेल बना रहेगा। पढ़ाई में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। जिसकी वजह से आपको एक अच्छा मुकाम हासिल होगा। एक कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। खेल के क्षेत्र में शिक्षा आपके लिए बेहद अच्छी रहेगी। मास मीडिया और संचार के विद्यार्थीं के लिए ये साल काफी फायदेमंद रहेगा।
उपाय : शनिदेव और हनुमानजी की आराधना करते रहें।
कुंभ
विद्यार्थीं को साल के शुरू होते ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी ढूंढ़ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। परिसर में आने वाली कंपनियां आपको नौकरी जरूर देंगी। इस साल आपका दांपत्य जीवन बहुत शानदार रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाएं देते रहें। कोशिश करने से सफलता जरूर मिलेगी। आपका और आपके जीवनसाथी का मान-सम्मान बढेÞगा। आप संपत्ति से संबंधित कारोबार करते हैं तो आपका कामकाज बेहतर रहेगा। खिलाड़ियों, पुलिसवालों, डाक्टरों और किसानों के लिए यह वर्ष विशेष अच्छा है। साल के अंत तक आपको अचानक धन लाभ होगा। गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए कर्ज भी लेना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों से पटरी नहीं बैठने के कारण आपको स्थानांतरित किया जा सकता है। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय : शिवजी का अभिषेक प्रत्येक सोमवार को करें।
मीन
बैंकिंग और कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए साल अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है। कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह वर्ष करिअर को फरार्टा भरने में मददगार साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के करीबी होने का लाभ पदोन्नति और वेतन वृद्धि के रूप में मिलेगा। अनेक समस्याओं के बाद भी व्यावसायिक क्षेत्र में निरंतर गति करते जाएंगे और इसमें किसी साझेदार की मदद से और भी अधिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में नए आयाम स्थापित करेंगे। नौकरी कर रहे युवाओं की नौकरी में बढ़ोतरी होगी। किसी अच्छी कंपनी से कई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। पैसों की कमी नहीं होगी। कर्ज चुकता हो जाएगा। अगर जीवनसाथी कहीं दूर रह रहें हैं तो विभिन्न माध्यमों की मदद से आपसे जुड़े रहेंगे। सिर दर्द, घुटनों में दर्द आदि से भी आप परेशान हो सकते है।
उपाय : हर गुरुवार को पीले फल, पीला अनाज गरीबों को दान करें।