September 2021 Horoscope In Hindi: सितंबर साल का नवां महीना है। कुछ दिन बाद इसकी शुरुआत होने जा रही है। इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। जिसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलेगा। सितंबर माह में ग्रहों की स्थिति जहां कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहेगी तो कुछ को इस महीने अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे। यहां हम जानेंगे शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए कैसा रहेगा ये महीना। क्या मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें?
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों पर शनि ढैय्या चल रही है। ये महीना आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी। लेकिन प्रमोशन होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में भी बरकत मिलने की संभावना है। जो लोग मेहनत करेंगे उन्हें अच्छे लाभ प्राप्त हो सकेंगे। 6 सितंबर के बाद से आमदनी में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातोकं के वेतन में वृद्धि होगी। लेकिन 15 सितंबर के बाद से आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। इसलिए सतर्क रहना होगा। किसी को दिया हुआ पैसा डूब सकता है। इस महीने कर्ज लेने से बचें। पैसों के लेन-देन के मामले में काफी सावधानी बरतनी होगी।
तुला राशि: ये शनि की उच्च राशि है। इन राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। करियर की दृष्टि से ये महीना आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। 15 सितंबर के बाद से इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति और भी अच्छी हो जाएगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज में मन लगेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ सकती है। लेकिन खर्चों की भी अधिकता रहेगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से इस महीने बचकर रहें। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लड़के-लड़कियों को 30 साल की उम्र तक करने पड़ते हैं बड़े संघर्ष, इसके बाद मिलती है अच्छी सफलता)
उपाय: दोनों ही राशि वालों को सितंबर महीने में हर शनिवार शनि देव की अराधना करनी चाहिए। शनि से संबंधित चीजों का दान करना लाभकारी रहेगा। रोजाना भगवान विष्णु की उपासना करें और श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। (यह भी पढ़ें- मंगल का कन्या राशि में गोचर, मेष, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा)
