Veshi Yog In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में करियर, वैवाहिक जीवन, भाग्य और जीवन रेखाएं प्रमुख होती हैं। वहीं हथेली में सूर्य, शुक्र, बुध और शनि वलय प्रमुख होते हैं। इन वलय और रेखाओं का विश्लेषण करके किसी भी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही इन रेखाओं से कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण भी होता है। यहां हम आपको ऐसे ही एक शुभ योग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम है वेशि योग, जिस व्यक्ति की हथेली में यह योग होता है, वह व्यक्ति बातचीत में निपुण होता है। साथ ही ये लोग मीडिया और फिल्म लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। आइए जानते हैं कैसा बनता है ये योग और इसके व्यक्ति को क्या लाभ मिलते हैं…
ऐसे बनता है ये योग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में बुध मुद्रा और शनि मुद्रा हो लेकिन इसके साथ ही शुक्र मुद्रा भी हो तो ऐसे व्यक्ति के हाथ में वेशि योग बनता है। आपको बता दें कि इन लोगों को बुध ग्रह तार्किक क्षमता और ज्ञान देता है, तो वहीं शनि देव इनको मेहनती और कर्मठ बनाते हैं। साथ ही शुक्र देव इनको वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।
मीडिया और फिल्म लाइन में कमाते हैं अच्छा नाम
वेशि योग जिन व्यक्ति के हाथ में होता है। ये लोग मीडिया लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग अपने करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं। ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं। लोग पहली मुलाकात मे मिलकर इनके फैन हो जाते हैं।
बातचीत में होते हैं निपुण
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के साथ में वेशि योग होता है, वो लोग सौम्य स्वभाव वाला चतुर होता है। साथ ही अपने बातचीत की शैली से सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित कर लेता है। साथ ही ये लोग नेतृत्व करने में दक्ष होते हैं। ये लोग डायरेक्टर, अभिनेता या एंकर हो सकते हैं।
सेविंग करने में रहते हैं पीछे
वेशि योग जिन व्यक्ति के हाथ में होता है ये लोग कमाते तो खूब हैं, पर इनके खर्चे बहुत अधिक होते हैं, जिससे ये सेविंग नहीं कर पाते हैं। साथ ही इनका बैंक बैलेंस न के बरावर होता है। लेकिन ये सब होने के बावजूद भी इनको समाज में मान- सम्मान खूब मिलता है।