Marut Yog In Hand: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में कई ऐसे शुभ और राजयोग बने होते हैं, जो व्यक्ति को शौहरत और अपार धन प्रदान करते हैं। दरअसल वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की पोजीशन को देखकर भविष्य और करियर के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति की हाथ में मौजूद रेखाएं और निशानों के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में मरुत योग के बारे में, आपको बता दें कि यह योग धनवान लोगों के हाथ में होता है। साथ ही इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति व्यापार में दक्ष होते हैं। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहती है। आइए जानते हैं हाथ में कैसे बनता है ये योग और इसके लाभ…
हाथ में ऐसे बनता है मरुत योग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हाथ में शुक्र पर्वत पूर्ण विकसित हो और उस पर किसी प्रकार की बाधन रेखाएं न हों, सात ही गुरु पर्वत स्पष्ट हो और उस पर क्रॉस का निशान हो। इसके साथ ही चंद्र रेखाएं बलवान एवं सीधी और स्पष्ट हो ऐसे व्यक्ति के हाथ में मरुत योग बनता है।
दूरदर्शी और बातचीत में होते हैं निपुण
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में मरुत योग होता है, वो व्यक्ति दूरदर्शी होते हैं। साथ ही इस खूबी से जीवन में कई बार लाभ उठाते हैं। वहीं ये लोग बातचीत में निपुण भी होते हैं। ये लोगों को जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। साथ ही से लोग अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं। साथ ही इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इन लोगों का विशाल ह्रदय होता है और ये लोग दूसरों की सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं।
बनते हैं बड़े कारोबारी
मरुत योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है, वो व्यक्ति बड़ा कारोबारी होता है। साथ ही ये लोग अपने नए- नए आइडिया से खूब कमाते हैं। वहीं ये लोग आर्थिक रूप से हमेशा मजबूत रहते हैं। वहीं इन लोगों की डिसीजन मेकिंग बहुत अच्छी होती है। साथ ही समय के अनुसार चलते हैं। वहीं इनको समाज मेंं खूब मान- सम्मान मिलता है। ये लोग समाजिक भी होते हैं और समाज के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ हिस्सा भी लेते हैं।