Importance Of Jupiter Mount: हस्तरेखा शास्त्र के जरिए व्यक्ति के नेचर, भविष्य और कार्यक्षेत्र को जाना जा सकता है। आपको बता दें कि हाथ में कई पर्वत और रेखाएं स्थित होती हैं, जिनके आधार पर पता लगाया जा सकता है। कि व्यक्ति भविष्य में किस फील्ड में नाम और शोहरत कमाएगा। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में न्यायाधीश और प्रसिद्ध वकील (Lawyer And Judge Yog In Hand) के योग क्या है। आइए जानते हैं वह कौन सी रेखाएं और पर्वत हैं, जो व्यक्ति को वकील और जज बनाती हैं…
ऐसी हो मस्तिष्क रेखा (Brain Line)
हस्तरेखा शास्त्र (Hastarekha Shaastr) अनुसार अगर आपके हाथ में मस्तिष्क रेखा साफ और अधिक लंबी है, तो ऐसे लोग वकालत में अच्छा नाम कमा सकते हैं। साथ ही ये लोग वाणी से प्रभावशाली होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं।
गुरु पर्वत हो ऐसा (Guru Mount In Hand)
अगर गुरु पर्वत (Guru Mount) पूरी तरह से विकसित मतलब उठा हुआ हो और उस पर क्रॉस का निशान हो तो व्यक्ति विख्यात वकील होता है। साथ ही समाज में लोकप्रिय होता है। वह तर्कशक्ति में अच्छा होता है। साथ ही ये लोग धनवान होते हैं और ये आस्तिक भी होते हैं। इसका ईश्वर पर पूर्ण विश्वास होता है।
भाग्य रेखा हो ऐसी (Luck Line In Hand)
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि भाग्य रेखा से कोई शाखा गुरु पर्वत पर पहुंचती हो तो वह व्यक्ति न्यायाधीश होता है। साथ ही ऐसे लोगों के चेहरे पर एक खास चमक होती है। ये लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं। ये लोग लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग अपने करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है।
वकालत में कमाते हैं अच्छा नाम
हथेली साफ-सुथरी, श्वेत चौड़ी और मांसल हो तो ऐसे वकालत में अच्छा नाम कमा सकते हैं। ये लोग हर विषय की जड़ जाते हैं। साथ ही इसकी ये खूबी होती है कि बाल की खाल निकालने में माहिर होते हैं। व्यक्ति के स्वभाव में वकीलों जैसे तर्क देखने को मिलते हैं। ये लोग कम उम्र में ही वकालत के पेशे में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग दयावान के साथ- साथ दूरदर्शी भी होते हैं।
