Hans Yog In Palm: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में कई प्रकार की रेखाएं- योग और पर्वत होते हैं। जिसमें से शनि, बुध और शुक्र पर्वत का अहम योगदान होता है। वहीं हाथ में कुछ विशेष योग भी होते हैं। जिनके होने से व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसा ही एक योग है हंस योग। ऐसा व्यक्ति समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति करता है। साथ ही नौकरी में भी उच्च पद को प्राप्त करता है। आइए जानते हैं हात में कैसे बनता है हंस योग और इसके मनुष्य को क्या लाभ मिलते हैं…

हाथ में ऐसे बनता है हंस योग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हाथ में तर्जनी उंगली अनामिका से लंबी हो। साथ ही गुरु पर्वत पूरा तरह से विकसित हो। वहीं उस पर क्रॉस के चिह्न के अलावा कोई और निशान नहीं हो तो हंस योग का निर्माण होता है।

हंस योग बनने के लाभ

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में हंस योग बनता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही ऐसे लोग लंबे होते हैं। ये लोग ये मनी माइंडेड होते हैं। ये लोग कई सोर्स से पैसे कमाते हैं और अकूत धन संपत्ति के मालिक होते हैं। ये लोग जीवन में खूब सुख और वैभव भोगते हैं। साथ ही ये लोग नौकरी में उच्च पद को प्राप्त करते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र ही नाम और शौहरत हासिल कर लेते हैं।

गुरु ग्रह हंस योग को बनाते हैं

इस योग का निर्माण हस्तरेखा शास्त्र अनुसार गुरु बृहस्पति करते हैं। साथ ही यह पंचमहापुरुष में से एक योग है। ऐसे लोग न्याय पंसंद करते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। मतलब संबंध अच्छे से निभाते हैं।  ये लोग अच्छा बैंक बैलेंस बना लेते हैं। यो लोग भाग्य के भी धनी होते हैं और इनको लाइफ में भाग्य से बहुत कुछ प्राप्त होता है। इनका जीवन सुख-संपत्ति व धन-धान्य से पूर्ण होता है। ये लोग मेहनती के साथ- साथ आशावादी भी होते हैं और भगवान में विश्वास रखने वाले होते हैं।