हिंदू देवी- देवताओं में मां लक्ष्मी को को विशेष स्थान प्राप्त है। कहते हैं जिन लोगों  पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है। उनको जीवन में कभी धन- धान्य की कमी नहीं रहती है। इसलिए लोग तरह- तरह से उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में राज लक्ष्मी नाम का योग होता है। जिसको धन लक्ष्मी योग भी कहते हैं। ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं और जीवन में यह लोग नाम और शौहरत दोनों हासिल करते हैं। आइए जानते हैं राज लक्ष्मी योग के बारे में… 

राज लक्ष्मी योग: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथों में गुरु, शुक्र, चंद्रमा और बुध पर्वत विकसित होते हैं और उनका रंग लाल हो, इस स्थिति को राज  लक्ष्मी योग कहा जाता है। ऐसे लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड होते हैं। ये लोग कई सोर्स से पैसे कमाते हैं और अकूत धन संपत्ति के मालिक होते हैं। ये लोग जीवन में खूब सुख और वैभव भोगते हैं।

महालक्ष्मी योग: हथेली में तराजू का चिह्न श्रीमहालक्ष्मी योग कहलाता है। ये लोग जीवन भर आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं। साथ ही ये लोग हर भौतिक सुख को प्राप्त करते हैं। ये लोग जीवन में खूब प्रसिद्धि भी हासिल करते हैं। ये लोग अच्छा बैंक बैलेंस बना लेते हैं। यो लोग भाग्य के भी धनी होते हैं और इनको लाइफ में भाग्य से बहुत कुछ प्राप्त होता है। इनका जीवन सुख-संपत्ति व धन-धान्य से पूर्ण होता है। ये लोग मेहनती भी होते हैं।

गजलक्ष्मी योग: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंद से सीधी शनि पर्वत तक जाए तो इस योग को गजलक्ष्मी योग कहते हैं। इसके अलावा हथेली पर सूर्य पर्वत हो और सूर्य रेखा पतली और लाल हो, मस्तिष्क रेखा, स्वास्थ्य रेखा और आयु रेखा साफ दिखाई देती हो तो यह भी गजलक्ष्मी योग बनाती है। ऐसे लोग बड़े कारोबारी होते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र ही नाम और शौहरत हासिल कर लेते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी सदा मेहरबान रहती हैं।