Budhaditya Yoga In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में धन, स्वास्थ्य, विवाह और जीवन और भाग्य रेखा प्रमुख होती हैं। वहीं अगर हम पर्वतों की बात करें तो सूर्य, बुध और शनि पर्वत प्रमुख होते हैं। आपको बता दें कि जब कुछ रेखाओं का संबंध पर्वतों से होता है, तो शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। यहां हम ऐसे ही एक शुभ योग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम है बुधादित्य योग। आपको बता दें कि जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है वह समाज में लोकप्रिय होता है। साथ ही उसको मन- सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग राजनीति में भी खूब नाम कमाते हैं। आइए जानते हैं इस योग के बारे में…

ऐसे बनता है ये योग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर हाथ में सूर्य और बुध पर्वत आपस में मिल जाएं तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है।

समाज में होते हैं लोकप्रिय

बुधादित्य योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है। वह व्यक्ति सामाजिक, सुंदर और बुद्धिमान होता है। वहीं ये लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत होते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रिय भी होते हैं। समाज में ये अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग समाजिक भी होते हैं और समाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ भाग लेते हैं। बुधादित्य योग बनने से व्यक्ति करियर को लेकर गंभीर रहता है और अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए कार्य करता रहता है।

व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करता है

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है। जो व्यक्ति बुद्धिमान, चतुर और दूरदर्शी होता है। ऐसे व्यक्ति परिस्थिति के साथ अपने आप को ढ़ालने में सक्षम होते हैं। साथ ही व्यक्ति समाज में अपने कार्यों से प्रसिद्ध होता है। ये लोग इस योग के प्रभाव से सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है वो लोग चुनौतियों से निपटने की शक्ति रखते हैं और आप विश्वास से भरे हुए होते हैं।

बुध और सूर्य पर्वत पूर्ण विकसित हो तो

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में बुध और सूर्य विकसित हो और यह योग बन रहा हो तो व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति राजओं की तरह जीवन व्यतीत करता है। ये लोग लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करते हैं। .ये लोग अपने करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं।