Bhaskar Yog In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में स्थित रेखाओं और पर्वतों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आपको बता दें कि हाथ में कई पर्वत और रेखाएं प्रमुख होती हैं। जैसे- जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, धन रेखा और भाक्य रेखा। इन रेखाओं से कई प्रकार के शुभ योगों का निर्माण होता है। जो व्यक्ति को फर्श से अर्श तक ले जाते हैं। यहां हम ऐसे ही योग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है भास्कर योग। जिन व्यक्तियों की कुंडली में ये योग होता है वो रोग राजनेता और अकूत धन- संपत्ति के मालिक बनते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनता है ये योग और इसका मानव जीवन पर प्रभाव…
ऐसे बनता है भास्कर योग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हाथ में सूर्य रेखा का बुध रेखा से संबंध हो। इसके साथ ही बुध रेखा का चंद्र रेखा से संबंध हो। साथ ही गुरु पर्वत और गुरु रेखा अपने आप में स्पष्ट हो तो इस योग का निर्माण होता है।
बनते हैं अकूत धन- संपत्ति के मालिक
इस योग के प्रभाव से व्यक्ति जीवन में आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहता है। साथ ही उसे सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वह अच्छी खासी धन- संपत्ति का मालिक बनता है। साथ ही ऐसे लोग उदार भी होते हैं और ये लोग अपने जीवन में खूब दान करते हैं। ये लोग लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करते हैं। .ये लोग अपने करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं। ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं। इन लोगों की आय के माध्यम कई हो सकते हैं। इनकी समाज में अपनी अलग पहचान होती है। साथ ही दयावान और दूरदर्शी भी होते हैं।
बनते बड़े राजनेता
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है। वह सूर्य देव के प्रभाव से बड़ा राजनेता होता है। लोग उसका आदर करते हैं। साथ ही वह समाज कल्याण के लिए कई काम करता है। वहीं ऐसे लोगों की मित्र मंडली बड़ी होती है। ये लोग बातचीत में भी माहिर होते हैं और लोग इनके पहली मुलाकात में ही इंप्रेस हो जाते हैं।
