Weekly Horoscope/Rashifal In Hindi: 13 जनवरी की सुबह 11:44 ए एम से बुध मकर राशि में गोचर करने लगेंगे जो 31 जनवरी तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इन दिनों 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन सूर्य भी अपनी राशि बदलेंगे। सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग बनेगा क्योंकि मकर में बुध भी स्थित रहेंगे। इसके बाद 24 जनवरी को शनि (Shani Gochar) का भी राशि परिवर्तन होगा। इस तरह मकर राशि में बुध, सूर्य और शनि की युति होगी। चंद्र भी 13 से 19 जनवरी के बीच अपनी राशि बदलेंगे। जानिए ग्रहों की बदलती चाल का आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर…
मेष: सेहत का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। जल्दबाजी में किये गये कार्यों से नुकसान होने की संभावना है। इन दिनों बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई भी काम सावधानी से करें। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा।
वृष: ये हफ्ता आपके लिए सफलतादायक रहने के आसार हैं। आने वाले समय में आपको कोई बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है। नई नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन: ये सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहने के आसार हैं। लव पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होने के भी आसार हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में कुछ अड़चन भी पैदा हो सकती है लेकिन आप अपनी मेहनत से कार्यों में सफलता हासिल कर पाने में सक्षम होंगे। दुश्मनों से सतर्क रहें।
कर्क: पैसे काफी खर्च हो सकते हैं। इस बफ्ते बेवजह के विवादों में पड़ सकते हैं। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में चंद्रमा का राशि परिवर्तन आपको परेशान कर सकता है।
सिंह: कामकाज ज्यादा रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों में आपके साथी गलती निकालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए हर काम में सतर्कता बरतें। लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।
कन्या: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सप्ताह के बीच में चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आपको थोड़ा कष्ट हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
तुला: इन 7 दिनों में आपको सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। नौकरी और बिजनेस दोनों में ही लाभ मिलेगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। मनचाही जगह ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। आप बॉस को प्रसन्न करने में सफल होंगे।
वृश्चिक: समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। जॉब और बिजनेस में सावधानी से कोई भी काम करें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं।
धनु: इन दिनों आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लव लाइफ थोड़ी परेशानी भरी रहने वाली है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
मकर: आपके लिए ये सप्ताह तनाव भरा रहने के आसार हैं। धन हानि हो सकती है। इसलिए पैसों से संबंधी काम करते समय सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं। कोई बड़ फैसला ले सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है। इन दिनों आपको धैर्य से काम लेना होगा।
कुंभ: सेहत आपकी खराब रहने के आसार हैं। जॉब और बिजनेस में टेंशन हो सकती है। ऑफिस में किसी से झगड़ा होने से आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई भी जरूरी काम करते समय सावधानी बरतें। करियर, पारिवारिक और लव लाइफ में बड़े बदलाव होने के आसार हैं।
मीन: बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ेंगे। इस दौरान कोई बड़ा निवेश न करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।

